Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

राजनीतिक रसूख भी, छांगुर की पत्नी कुतबुनिशा 2011 में ग्राम प्रधान का चुनाव जीत चुकी है

Advertiesment
हमें फॉलो करें Jalaluddin alias Changur

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 14 जुलाई 2025 (15:04 IST)
Jalaluddin alias Changur Baba News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर का जलालुद्दीन उर्फ छांगुर पीर बाबा एसटीएफ के शिकंजे में है। उसकी गिरफ्तारी के बाद अब पीड़ित महिलाएं उसके खिलाफ खुलकर सामने आ गई हैं। राजधानी में लखनऊ में सोमवार को कुछ लड़कियों ने छांगुर की हकीकत मीडिया के सामने रखी। पीड़िताओं ने पुलिस पर भी सनसनीखेज आरोप लगाए। इन महिलाओं का आरोप था कि छांगुर 5000 से ज्यादा लड़कियों का धर्मांतरण करा चुका है। इसके लव जिहादियों की बड़ी फौज है। यह भी पता चला है कि उसके माफिया अतीक अहमद से भी संबंध रहे हैं। 
 
साजिश कर पीड़िता के माता-पिता को जेल भिजवाया : औरेया की रहने वाली एक पीड़ित लड़की ने मीडिया के सामने छांगुर के सिंडिकेट की पोल खोलते हुए बताया छांगुर के गिरोह ने 5 हजार से ज्यादा अवैध धर्मांतरण कराए है। छांगुर इस सिंडिकेट का मास्टरमाइंड है। पीड़िता ने बताया कि उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मेरे मम्मी-पापा को साजिश करके जेल भेज दिया गया। लड़की ने बताया कि आरोपी के मोबाइल में उसके गंदे वीडियो हैं। आरोपी फतेहपुर का रहने वाला है। वह मेरी मां से 2019 में मिला था। उसने मेरे पापा की शराब छुड़ाने का वादा किया था। 
 
धर्म परिवर्तन कर नाम जेनब रखा : लड़की ने बताया कि आरोपी की बहन भी मेरे घर आती थी। आरोपी का नाम मेराज अंसारी है। फतेहपुर मस्जिद में उसके साथ मेरे जबरन निकाह कराया गया, तब मुझे उसके असली नाम का पता चला। धर्म बदलकर मेरा नाम जैनब रख दिया था। उसने बताया कि छांगुर बाबा भारत को इस्लामिक देश बनाने की बात कहता था। दरअसल, ये लड़कियां विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के गोपाल दास के साथ मीडिया के सामने आई थीं। उन्होंने राज्य के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्य से अपील की ‍कि हमें बचा लो। 
 
सऊदी अरब में 500 एजेंट : एक अन्य महिला ने आरोप लगाया कि छांगुर इस गैंग का सरगना है। बहुत लंबे समय से इसका खेल चल रहा है। पूरे देश में इसके एजेंट फैले हुए हैं। इसका पूरा परिवार इस साजिश में लगा हुआ है। सऊदी अरब में इसके 500 एजेंट हैं। नेपाल के जरिए इसे 300 करोड़ की फंडिंग पाकिस्तान, तुर्किए, सऊदी अरब आदि देशों से मिली है। म हिला ने पुलिस पर भी सनसनीखेज आरोप लगाए। नेपाल में छांगुर नेटवर्क के 100 से ज्यादा बैंक खाते हैं। उसने कहा कि 2021 में मेरे साथ दुष्कर्म किया गया। मेरे साथ मारपीट की गई। मेरा चेहरा खराब कर दिया गया। पुलिस ने मेरी शिकायत दर्ज नहीं की। 
 
कौन है छांगुर बाबा : छांगुर का असली नाम जलालुद्दीन है। 5 जुलाई, 2025 को यूपी एटीएस (एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड) और स्थानीय पुलिस ने उनकी पत्नी नीतू (नसरीन) और अन्य सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया था। वह शुरुआती दिनों में गांव-गांव घूमकर नकली गहने और नग बेचा करता था। 2011 में उसकी पत्नी कुतबुनिशा के ग्राम प्रधान का चुनाव जीतने के बाद उनका सामाजिक रसूख बढ़ने लगा। उसने अपनी लोकप्रियता को 'पीर बाबा' की छवि बनाने में इस्तेमाल किया और गांव में एक दरगाह भी बनवाई। लोग उसे 'छांगुर बाबा' कहकर बुलाने लगे। 
 
आरोप है कि छांगुर ने इस प्रभाव का इस्तेमाल अवैध धर्मांतरण का एक बड़ा नेटवर्क चलाने के लिए किया। इस रैकेट में भोली-भाली गरीब हिंदू युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर या आर्थिक मदद का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता था। बताया जा रहा है कि उसने 100 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति अर्जित की और उनके 18 बैंक खातों में 68 करोड़ रुपए के लेनदेन का पता चला है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुजरात में पुल के ऊपर तेज बहाव में बह गई कार, एक बच्चे व बुजुर्ग की मौत