ind-pak crisis

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Update: ओडिशा में आई बाढ़ से 5 लाख लोग प्रभावित, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Advertiesment
हमें फॉलो करें Odisha
, शुक्रवार, 19 अगस्त 2022 (08:27 IST)
नई दिल्ली। देश में अभी मौसम की सक्रियता बरकरार है। देश के सभी राज्यों में  वर्षा का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान ओडिशा भारी बारिश हुई। ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त पीके जेना ने गुरुवार को यहां कहा कि बाढ़ से राज्य के 13 जिलों में 71 प्रखंडों के 2,066 गांवों में करीब 5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
 
मुख्य राज्य के सचिव एससी महापात्र के साथ बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करने के बाद जेना ने बताया कि 470 गांवों में 2,55,325 लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में 190 राहत केंद्रों में 1 लाख लोगों को पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है और 90,000 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
 
उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और बढ़े क्षेत्र में फसल पानी में डूब गई है। महानदी का जलस्तर बुधवार से घट रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि फिलहाल हीराकुंड बांध के 28 स्लुइस गेट खोले गए हैं। गुरुवार शाम 6 बजे हीराकुंड जलाशय में जलस्तर 623.60 फुट था। शाम 6 बजे 4.81,497 लाख क्यूसेक से अधिक हीराकुंड निकाला जा रहा था जबकि 3,95,840 लाख क्यूसेक बांध में आ रहा था।

Odisha
 
अगले 24 घंटों का मौसम: अगले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में वर्षा की संभावना है। बंगाल की उत्तर-पूर्वी खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, यह पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ेगा और गहरे निम्न दबाव में बदल जाएगा।
 
दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान के ऊपर गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। यह पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और 18 अगस्त की शाम तक दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान के ऊपर एक डिप्रेशन के रूप में केंद्रित हो जाएगा।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान गुजरात, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश के पूर्वी हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, गुजरात, सिक्किम, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उत्तर-पूर्व भारत में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। केरल, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है।(फ़ाइल चित्र)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महंगाई में घर चलाने के लिए क्या-क्या जुगत लगा रही हैं महिलाएं?