क्या पीरियड्स के समय एक्सरसाइज से ओवेरी पर पड़ता है बुरा असर? जानिए क्या है सच्चाई
जानिए पीरियड्स के समय एक्सरसाइज को लेकर क्या हैं मिथ और फैक्ट्स
Publish Date: Thu, 29 Aug 2024 (08:41 IST)
Updated Date: Wed, 28 Aug 2024 (17:44 IST)
Exercise during periods : अक्सर घर के बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए क्योंकि इस पर बच्चेदानी पर बुरा असर पड़ता है। महिलाओं के मन में ये सवाल रहते ही है कि क्या पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करना ठीक नही होता है?
पीरियड्स में एक्सरसाइज कर सकते हैं या नहीं?
पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करने से ऐंठन, सूजन और दर्द अच्छा होता है। साथ ही मूड स्विंग जैसी परेशानी से भी निजात मिलता है।
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक पीरियड्स में एक्सरसाइज बिल्कुल कर सकते हैं लेकिन इंटेंस वर्कआउट से बचना चाहिए। ज्यादा देर तक एक्सरसाइज करना भी स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं है। नॉर्मल एक्ससाइज करेंगे तो आपको दर्द से राहत जरूर मिल जाएगी। लेकिन ज्यादा एक्सरसाइज आपके शरीर में ऐंठन, मसल्स पेन, थकान और घबराहट महसूस हो सकती है।
पीरियड्स में ज्यादा एक्सरसाइज करने से आपको कमर और पेट के निचले हिस्से में ज्यादा दर्द बढ़ सकता है। इसलिए पीरियड्स में हल्का एक्सरसाइज ही करें। शरीर में होने वाले हार्मोनल चेंजेज से आपको थकावट और कमजोरी हो सकती है।