Hanuman Chalisa

आधुनिकता और मानव जाति

Webdunia
- पुरुषोत्तम व्यास
 
मानव जाति को बचाना है, लगता यह नारा कुछ वर्षों में लग सकता है, क्योंकि हम सिर्फ अपने लिए, अपने देश के लिए सोच रहे है। पूरी मानव जाति के लिए नही सोच रहे है। हर देश परमाणु शास्त्रों के जखीरों पर जोर दे रहा है, आर्थिक रूप से सक्षम बनने के लिए प्रकृति के साथ खिलवाड़ करने को आतुर। हर कोई शक्तिशाली बनने ही होड़ में लगा हुआ है, हम किसी से पिछे न रह जाए, मालूम नहीं। कौन से भय में हर कोई जी रहा है या कुछ शक्तिशाली ताकते भय जैसा माहौल बना रही है कि आप असुरक्षित है।
 
 
अगर हम आधुनिक समाज की विचारधारा की बाते करें तो आप जरूर पाएंगे कि हर कोई स्वार्थपूर्ण विचारधारा लेकर चल रहा है, जहां स्वार्थ वहां सर्वनाश होना ही है। सहयोग जैसी विचारधारा का चारों तरफ अभाव सिर्फ मेरा-मेरा ही चल रहा है। चाहे समाज, देश या सारा संसार बिना सहयोग के चल नही सकता। सहयोग और प्रेम भाव से इस धरा को भी हम अतिसुंदर बना सकते है।
 
भविष्य-भविष्य और भविष्य को लेकर जी रहे है, इस कारण वर्तमान का बन गया बखेड़ा। इसी स्वार्थ का परिणाम आने वाली पीढ़ियों को भोगना पड़ेगा। हम सिर्फ रिसर्च कर रहे है, उन रिसर्च का मूल कारण मानव जाति खुद है, नई-नई बीमारियां, नई-नई मानसिक समस्या, जहां देखो अशुध्द ही अशुध्द पानी से लेकर हवा तक, पंछियों की कई प्रजातियां लुप्त हो चुकी है, कई जानवरों को हमने अपने स्वार्थ के लिए मारा है, प्रकृति का संतुलन ही बिगाड़ दिया है। आधुनिकता को हमें कितना अपनाना है, इस पर हमें विचार करना पड़ेगा, क्योंकि वर्तमान समय में आधुनिकता अभिशाप जैसे ही लग रही है। 
 
इससे मुक्त होने के लिए अभी से सोचना पड़ेगा, नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब हमें खुद को बचाने के लिए नारा लगाना पड़े। घर से लेकर देश से लेकर सारा संसार आर्थिक स्थिति को सक्षम बनाने में लगा है, हम सिर्फ भाग रहे हैं किस कारण यह किसे भी नहीं पता। सब भाग रहे हैं तो हम भी भाग रहे है और मालूम नहीं इसका अंत कहां होगा। इसी वजह से हम अपनापन जैसे शब्द ही समाज से कही खो गए हैं।
 
अच्छा होता
उस दरिया के पास छोटा घरौंदा होता
पास ही फल-फूलों का उपवन होता
देखा करता नील-गगन को
उड़ता फिरता पंछियों के संग...। 

(इस लेख में व्यक्त विचार/विश्लेषण लेखक के निजी हैं। इसमें शामिल तथ्य तथा विचार/विश्लेषण 'वेबदुनिया' के नहीं हैं और 'वेबदुनिया' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

World Emoji Day 2026: विश्व इमोजी दिवस: कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और रोचक तथ्य

बेमिसाल बच्‍चे अदृश्‍य शक्‍तियों से मचाएंगे धमाल, अभिषेक छजलानी की कॉमिक्‍स में खुलेंगे रहस्‍य, देश के दुश्‍मनों को देंगे पटखनी

London Trip: सड़कें संकरी, फुटपाथ चौड़े, फिर भी जाम नहीं लगता

अगला लेख