Hanuman Chalisa

सोशल मीड‍िया पर अपने मीम्‍स देखकर खुश क्‍यों हैं रामायण के ‘लक्ष्‍मण’

नवीन रांगियाल
आजकल रामायण के सारे क‍िरदार एक बार फ‍िर से चर्चा में हैं। 1987 में बनी रामायण के क‍िरदारों को नए दौर के लोग बेहद कम जानते थे, लेक‍िन जैसे ही डीडी नेशनल पर इसका दोबारा प्रसारण शुरू हुआ है वैसे ही रामायण के राम से लेकर, लक्ष्मण, मेघनाथ और कुंभकर्ण और सीता तक सुर्खि‍यों में आ गए हैं। क्‍योंक‍ि आज इंटरनेट है।

इन द‍िनों कुंभकर्ण के साथ ही राम के छोटे भाई लक्ष्मण सोशल मीड‍िया पर काफी खबरों में हैं। सोशल मीड‍िया उनके गुस्‍से और हाव-भाव को लेकर कई तरह के मीम्‍स बना रहा है।

कोई उनके गुस्‍से को जाह‍िर करा है तो कई उनके द‍िलचस्‍प भावों को क‍िसी दूसरे संदर्भ में पेश कर रहा है।
द‍िलचस्‍प बात यह है क‍ि रामायण के ये क‍िरदार भी सोशल मीड‍िया पर उनके ऊपर बनाए जा रहे मीम्‍स को देखकर एंजॉय कर रहे हैं।

लक्ष्‍मण ने तो यहां तक कह डाला है क‍ि सोशल मीड‍िया पर लोग जो मीम्‍स उन्‍हें लेकर बना रहे हैं वो उसे देखकर खुश हैं।

एक मीड‍िया संस्‍थान को उन्‍होंने बताया क‍ि कई लोग उन्‍हें ये मीम्‍स भेज रहे हैं, यहां तक क‍ि उनके भाई के बच्‍चे भी उनके साथ यह मीम्‍स शेयर कर रहे हैं। लक्ष्मण का कहना है क‍ि जब क‍िसी के ऊपर मीम्‍स बनाए जाते है तो इसका मतलब है क‍ि वो पॉपुलर हो गए हैं। लगता है हम भी अब पॉपुलर हो रहे हैं।

बता दें क‍ि सुनील लहरी ने रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्‍मण का चर‍ित्र न‍िभाया था।

इधर लॉकडाउन में अगर सोशल मीडिया पर कोई चीज सबसे ज्यादा लोकप्र‍िय हो रहा है तो वह है रामानंद सागर की 'रामायण'। इसने दोबारा टेलिकास्ट पर न सिर्फ टीआरपी में नया रेकॉर्ड बनाया बल्कि सबसे ज्यादा मीम्स भी इसके विभिन्न किरदारों पर बन रहे हैं। लक्ष्मण पर भी ढेरों मीम्स रोजाना बनते रहे रहते हैं, जो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

World Emoji Day 2026: विश्व इमोजी दिवस: कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और रोचक तथ्य

अगला लेख