Hanuman Chalisa

व्यापमं पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान, भाजपा बोलीं- राजनीति के अखाड़े के आदतन अपराधी हैं दिग्विजय

विशेष प्रतिनिधि
शनिवार, 22 सितम्बर 2018 (20:20 IST)
भोपाल। व्यापमं मामले में कांग्रेस के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर बड़ा आरोप लगाने के बाद भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर तगड़ा हमला बोला है। भाजपा की ओर से कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मोर्चा संभालते हुए कहा कि दिग्विजय राजनीति के अखाड़े के आदतन अपराधी हैं जिन पर कोर्ट के फैसलों और फटकार का भी कोई असर नहीं होता।
 
नरोत्तम ने तंज कसते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए नए-नए हथकंडे आजमा रहे हैं और नित नए झूठ का सहारा ले रहे हैं।

उन्होंने दिग्विजय सिंह पर न्यायपालिका का अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि वे अब इस मामले को लेकर फिर स्पेशल कोर्ट में पहुंच गए हैं, वहीं पूरे मामले में कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए नरोत्तम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ही व्यापमं मामले की सीबीआई से जांच कराई गई थी।

सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में सबूतों से छेड़छाड़ का आरोपों को झूठ बताया है लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस को संतोष नहीं हुआ।
 
इसके साथ ही नरोत्तम ने कहा कि कांग्रेस मुख्यमंत्री की लोकप्रियता से घबराकर जनता के बीच जाने से डर रही है। नरोत्तम ने कांग्रेस पर मुख्यमंत्री की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग लगातार इस कोशिश में हैं कि मुख्यमंत्री की छवि को किस तरह खराब किया जाए इसीलिए वे उन्हें कभी वेश्या, कभी मदारी तो कभी डायर कहते हैं। जब इसके बाद भी मुख्यमंत्री की 'जन आशीर्वाद यात्रा' को लोगों का प्यार और समर्थन मिलता है, तो कांग्रेसी उनके रथ पर पत्थर फिंकवाने का काम करते हैं।
 
व्यापमं मामले पर कांग्रेस के फिर कोर्ट जाने पर नरोत्तम ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेताओं को देश की कानून व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है इसीलिए वे चुनावी समय में जनता के बीच जाने की बजाय एक ऐसे मुद्दे को लेकर अदालत जा रहे हैं जिसे पहले ही देश की सबसे बड़ी अदालत खारिज कर चुकी है। लोकतंत्र में सबसे बड़ी अदालत जनता की होती है तो कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच क्यों नहीं ले जाती? 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का व्यापारियों को उपहार, मेरठ में 800 करोड़ से बनेगा ज्वेलरी पार्क

डोनाल्ड ट्रंप से बोले PM मोदी- भारतीय नाविकों की सुरक्षा बहुत जरूरी, ईरान से युद्‍ध को लेकर क्या बोले प्रधानमंत्री

टायर फटने से स्‍कॉर्पियो पलटी, भाजपा नेता समेत 2 दो की मौत, 8 अन्‍य घायल

मोदी शांत, संयमित और पूरी तरह विजेता, G7 शिखर सम्मेलन में ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ

ट्रंप का यू-टर्न, मुझे समझौता पसंद नहीं आया तो ईरान पर फिर बरसेंगे बम, US खुफिया रिपोर्ट ने भी चौंकाया

अगला लेख