Daily Horoscope
✕

चुनाव से पहले शिवराज की तीर्थ दर्शन यात्रा योजना को झटका, बकाया होने से रेलवे ने ट्रेनें देने से किया इंकार

विशेष प्रतिनिधि
शनिवार, 22 सितम्बर 2018 (09:39 IST)
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सबसे खास योजना मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा फिलहाल ब्रेक लगता दिखाई दे रहा है। रेलवे ने यात्रा के लिए दी गई ट्रेनों के 80 करोड़ रुपए बकाया होने के चलते अब और ट्रेन देने से इंकार कर दिया है।
 
आईआरसीटीसी की तरफ से मुख्य सचिव को एक पत्र लिखकर बकाया पैसे की मांग की गई है। पत्र में लिखा गया है कि सरकार की ओर से इस साल जुलाई से सितंबर के बीच का 80 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं किया गया है। 
 
रेलवे ने जुलाई से सितंबर के बीच योजना को तहत करीब 65 ट्रेनों का संचालन किया। इसका करीब 80 करोड़ रुपए सरकार पर बकाया है। इसके भुगतान के लिए रेलवे की तरफ से सरकार को पत्र लिख गया है, वहीं रेलवे ने बकाया पैसा न मिलने की स्थिति में अक्टूबर से ट्रेन देने से इंकार कर दिया है। 
 
बताया जा रहा कि सरकार की तरफ से पूरी यात्रा का संचालन करने वाले धर्मस्व विभाग ने भुगतान के लिए वित्त विभाग को कई बार पत्र लिखा, लेकिन वित्त विभाग ने भुगतान को रोक दिया है। 2012 से शुरू हुई इस योजना के तहत सरकार बुजुर्गों को देश के प्रमुख तीर्थों का दर्शन कराती है। ऐसे में चुनाव से पहले यात्रा पर मंडराए संकट से हलचल मचना तय है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

नवीनतम

मस्जिद में छुपा था लश्कर कमांडर लतीफ भट, वीडियो कॉल पर सरेंडर की अपील ठुकराई; मुठभेड़ में ढेर

खतरनाक हुआ चक्रवात 'अकवान', समुद्र में उठेंगी 2 मीटर ऊंची लहरें; 2 लाख लोगों को सुरक्षित निकालने की तैयारी

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर

दस्तावेज लीक के बाद घिरा डॉयचे बैंक, शेयरों में आई बड़ी गिरावट

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

अगला लेख