sundarkand

मध्यप्रदेश : टिकट बंटते ही शिवराज सिंह के 'घर' में बड़ी बगावत!

विशेष प्रतिनिधि
शनिवार, 3 नवंबर 2018 (08:07 IST)
भोपाल। भाजपा में टिकट बंटवारे के साथ ही बड़े पैमाने पर टिकट के दावेदार बागी होकर पार्टी के सामने बड़ी चुनौती बन गए हैं।
 
पार्टी में सबसे बड़ी बगावत मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में देखने को मिली है। भाजपा ने इस बार विधानसभा चुनाव में सीहोर से पिछले चुनाव में निर्दलीय चुनाव जीते और हाल में ही पार्टी में शामिल हुए सुदेश राय को अपना उम्मीदवार बनाया है।
 
सुदेश राय के उम्मीदवार बनते ही सीहोर में पार्टी में बड़ी बगावत करते हुए पिछले चुनाव में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी उषा सक्सेना ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

इसके साथ ही टिकट के दूसरे दावेदार बीजेवाईएम नेता सन्नी महाजन भी बागी हो गए हैं। सन्नी महाजन ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
 
इसके साथ ही मुख्यमंत्री के जिले में पार्टी के तीन फाड़ हो गए हैं। उषा सक्सेना जिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष और जिले के बड़े नेता रमेश सक्सेना की पत्नी हैं। रमेश सक्सेना सीहोर से चार बार विधायक रह चुके हैं। पिछले चुनाव में उषा सक्सेना वर्तमान विधायक सुदेश राय से मात्र 1626 वोटों से हारी थीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर में बड़ी कार्रवाई, मूसाखेड़ी में 17 दुकानें, बाणगंगा में 7 मकानों पर चला बुल्‍डोजर, भारी सुरक्षा व्‍यवस्‍था के बीच कार्रवाई

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Air Marshal Jeetendra Mishra : कौन हैं जितेंद्र मिश्रा, जो होंगे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

क्या और भड़केगी US-Iran जंग? रूस ने किया ईरान का समर्थन

अगला लेख