Hanuman Chalisa

SC-ST एक्ट : भाजपा कांग्रेस दोनों का विरोध, सिंधिया को दिखाए काले झंडे...

प्रीति सोनी
मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले एससी-एसटी एक्ट को लेकर शुरु हुआ विरोध अब तेज हो गया है। एक तरफ इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया जा रहा है, तो दूसरी ओर कांग्रेस भी जनता के विरोध से अछूती नहीं है।
 
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में कांग्रेस सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्यातिरादित्य सिंधिया के दौरान ये विरोध साफ नजर आया। शिवपुरी में करणी सेना और सपाक्स के पदाधिकारियों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को काले झंडे दिखाकर एट्रोसिटी एक्ट का विरोध किया गया, वहीं दूसरी ओर कोलारस में भी सपाक्स से जुड़े नेताओं व पदाधिकारियों ने सिंधिया को काले झंडे दिखाए।
 
सिंधिया यहां मानस भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां से लौटते वक्त करणी सेना और सवर्णों द्वारा उन्हें घेरकर काले झंडे दिखाए गए। इतना ही नहीं सपाक्स समर्थक पदाधिकारियों और करणी सेना द्वारा सिंधिया को ज्ञापन भी सौंपा गया।
 
हालांकि सिंधिया ने सभी कार्यकर्ताओं को जातिगत अन्याय नहीं होने देने का भरोसा दिलाया और केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना भी साधा। सिंधिया ने सरकार पर किसी की भी बात न सुनने का आरोप लगाया और कहा कि इस सरकार ने जनता से जो वादे किए, उन्हें पूरा नहीं किया। सत्ता में बैठे लोगों की नीति ही समझ नहीं आती है।
 
सपाक्स द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया का रुख पूछे जाने पर उन्होंने इस मौके को भुनाने का मौका न छोड़ते हुए कहा कि "पहले हमें सत्ता में लाओ फिर मैं इसका उत्तर दूंगा।"

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

सभी देखें

नवीनतम

पर्यटकों की बढ़ती संख्या के बीच योगी सरकार का बड़ा फैसला, बदली होम स्टे नीति

शिक्षा में नवाचार करने वाले अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, योगी सरकार ने शुरू की चयन प्रक्रिया

Lucknow Coaching Center Fire : लखनऊ में लपटों का तांडव, 15 छात्रों की मौत, CM योगी ने फायर विभाग के अफसरों को फटकारा, कैसी लगी आग, सामने आया कारण

इंदौर में किसान का अपहरण, वाट्सऐप पर मांगी फिरोती, 20 लाख लेकर छुडाने पहुंचा आधा गांव

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

अगला लेख