ramcharitmanas

एट्रोसिटी एक्ट के विरोध में करवा चौथ का व्रत करेंगे सपाक्स कार्यकर्ता

विशेष प्रतिनिधि
शनिवार, 27 अक्टूबर 2018 (10:04 IST)
भोपाल। चुनाव के समय आए करवा चौथ पर मध्यप्रदेश में सियासी रंग भी देखने को मिल रहा है। जहां करवा चौथ पर नेताओं की पत्नी अपने पति की लंबी आयु की प्रार्थना कर रही है, वहीं अपने पति को चुनाव में जीत दिलाने के लिए जनसंपर्क कर लोगों से मिल भी रही है।


करवा चौथ पर सापक्स कार्यकर्ता उपवास कर एट्रोसिटी एक्ट का विरोध करेंगे। सपाक्स के अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी ने करवा चौथ पर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में सुख-शांति लाने और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार को रोकने के लिए वे प्रदेश के लोगों से अपील करेंगे कि वे करवा चौथ पर व्रत रहें।

हीरालाल ने एट्रोसिटी एक्ट का विरोध करते हुए कहा कि आज देश में ऐसे कानून की आवश्यकता है जो जाति-लिंग के आधार पर लोगों में कोई विरोध नहीं करता हो। करवा चौथ पर उपवास रखकर सपाक्स के कार्यकर्ता एट्रोसिटी एक्ट का विरोध कर इसे खत्म करने की मांग भी कर रहे हैं।

सापक्स 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक प्रदेश में एट्रोसिटी एक्ट के विरोध में विरोध प्रदर्शन कर रही है। भोपाल में बोट क्लब पर सापक्स कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ नाटक करके एट्रोसिटी एक्ट और रिजर्वेशन का विरोध जताया। सपाक्स पार्टी प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। पार्टी जल्द ही अपने उम्मीदवारों का ऐलान करेगी।

सम्बंधित जानकारी

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

Top News: 2000 से ऊपर UPI पर MDR, भारत-चीन पर 100% टैरिफ की तैयारी; पढ़ें 5 बड़ी खबरें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

अगला लेख