Hanuman Chalisa

सपाक्स ने उम्मीदवारों के लिए बनाया प्लान, सीधे नामांकन भरवाएगी ताकि बड़े दल न तोड़ सकें प्रत्याशी

विशेष प्रतिनिधि
शनिवार, 13 अक्टूबर 2018 (23:18 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी सियासी चुनौती के रूप में उभरी सपाक्स ने खास चुनावी प्लान बनाया है। पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस को मात देने के लिए चुनाव के लिए खास रणनीति बनाते हुए तय किया है कि पार्टी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान पहले नहीं करेगी।
 
पार्टी को डर है कि उनके उम्मीदवारों को भाजपा और कांग्रेस लालच देकर या डरा-धमकाकर परेशान कर सकती हैं। वहीं सपाक्स ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इसकी लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा, सपाक्स प्रत्याशियों को फर्जी मामलों में फंसा सकती है इसलिए पार्टी 1 नवंबर के बाद के प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सीधे नामांकन भरवाएगी।
 
पार्टी ने पहले ही विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। चुनाव की तरीखों का ऐलान होने के बाद पार्टी ने अब तक 80 सीटों पर अपने उम्मीदवार तय भी कर लिए हैं।
 
सपाक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी के मुताबिक इन उम्मीदवारों ने अपना चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। हीरालाल के अनुसार पार्टी को चुनाव लड़ने के लिए अब तक बड़ी संख्या में आवेदन मिले हैं। इसके साथ ही पार्टी ने मैदानी स्तर पर टिकट मांगने वाले दावेदारों का सर्वे भी शुरू कर दिया है।
 
पार्टी संभावित उम्मीदवारों की सामाजिक पकड़ देखने के साथ ही कई आधारों पर उनका सर्वे करने के बाद उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगी। पार्टी 23 अक्टूबर तक उम्मीदवारों के आवेदन लेगी वहीं 24 अक्टूबर से एट्रोसिटी एक्ट को रद्द करने की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन करने का ऐलान कर दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जिसे समझ रहे थे 'MAGA Queen' वो निकली AI Girlfriend: UP के लड़के ने हजारों अमेरिकियों को कैसे बनाया 'महामूर्ख’?

उत्तर भारत में ‘Heat Dome’ का कहर: 45°C पार जाएगा पारा, जानें आपके शहर के लिए IMD का रेड अलर्ट!

ईरान युद्ध का असर, महंगे होंगे कंडोम, दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी ने 20-30% दाम बढ़ाने का किया ऐलान

ईरान में पिटने के बाद US का 'Dirty Game' शुरू, साइकलॉजिकल ऑपरेशंस से करेगा आपके दिमाग पर कंट्रोल!

वोटिंग के बीच सुवेंदू अधिकारी ने खेला हिंदू कार्ड, बोले- रोने लगी हिंदू शादीशुदा दीदी

सभी देखें

नवीनतम

हुगली नदी में पीएम मोदी का नौका विहार, फोटोग्राफी भी की, गंगा को बताया बंगाल की आत्मा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

LIVE: बंपर वोटिंग के बाद बंगाल में आज मोदी की 2 सभाएं, क्या करेंगे अमित शाह?

अमेरिका और ईरान में हार्मुज पर कंट्रोल की जंग, ट्रंप को युद्ध खत्म करने की जल्दी नहीं, क्या बोला ईरान?

भाजपा विधायक प्रीतम लोधी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लगाई फटकार, IPS अफसर से मांगी माफी

अगला लेख