Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में राहुल के टिकट फार्मूले से भाजपा खुश...

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। मध्यप्रदेश में राहुल गांधी के दौरे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता जोश में हैं। हर तरफ राहुल के दौरे की चर्चा चल रही है। चुनाव से ठीक पहले हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में राहुल गांधी ने टिकट देने का जो फार्मूला बताया उससे जहां पार्टी के कर्मठ और पुराने कार्यकर्ता खुश हैं, भाजपा के आला नेताओं ने राहत की सास ली है।
 
सोमवार को कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए राहुल ने साफ कहा कि मध्यप्रदेश में पैराशूट से उतरने वाले नेताओं को टिकट नहीं दिया जाएगा। राहुल ने कार्यकर्ताओं को साफ संदेश देते हुए कहा कि चुनाव के समय कई उम्मीदवार अचानक से सामने आ जाते है, जो टिकट की मांग करते हैं। 
 
राहुल ने कहा कि टिकट उसे ही मिलेगा जो पार्टी का कार्यकर्ता है और जिसने पार्टी के लिए काम किया है। राहुल ने कहा चुनाव के समय बाहर से आने वाले नेताओं का स्वागत है, लेकिन उनको किसी भी हाल में टिकट नहीं मिलेगा। इसके साथ ही राहुल ने सिफारिश पर टिकट की चाहत रखने वालों को निराश करते हुए कहा कि इस बार सिर्फ जीतने वाले को टिकट मिलेगा।
 
राहुल का ये बयान ऐसे समय आया है जब इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि चुनाव में कई भाजपा विधायक और नेता कांग्रेस से टिकट पाने की जुगाड़ लगा रहे हैं। इस कयास को उस वक्त और बल मिल गया था जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा के 30 विधायकों के उनसे संपर्क में होने की बात कही थी। इसके बाद भाजपा में काफी हलचल बढ़ गई थी।
 
भाजपा इस बार चुनाव में एंटी इनकमबेंसी खत्म करने के लिए कई वर्तामान विधायकों के टिकट काटने की तैयारी में है। ऐसे में भाजपा को आंशका थी कि ये विधायक टिकट के लिए कांग्रेस का रुख कर सकते हैं। ऐसे में राहुल गांधी के बयान के बाद भाजपा नेता भले ही खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हों, लेकिन अंदर खाने तो खुश हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

नवीनतम

ओमान के पास भारतीयों से भरे जहाज पर हमला, 10 सुरक्षित, 1 अब भी लापता, भारत ने क्या कहा

Kashmir Cloudburst : अनंतनाग में बादल फटने से मची तबाही, घरों में घुसा पानी; फसलें और सेब के बाग बर्बाद

CM Yogi Adityanath : आयुष विश्वविद्यालय में नए छात्रावासों का उद्घाटन, महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में हुआ नामकरण

Monsoon Alert : 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, 70 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने अपनी चेतावनी में क्या कहा

Gujarat : अमित शाह एक दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर, 'मिशन फाइव मिलियन ट्री' अभियान का करेंगे शुभारंभ

अगला लेख