ganesh chaturthi

स्कूल परिसर में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, नौ लोग गिरफ्तार

Webdunia
मंगलवार, 18 सितम्बर 2018 (13:13 IST)
देहरादून (उत्तराखंड)। जिले के सहसपुर क्षेत्र में एक निजी आवासीय विद्यालय परिसर में चार छात्रों द्वारा एक नाबालिग छात्रा से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी छात्रों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।


उत्तराखंड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अशोक कुमार ने बताया कि एक महीने पहले हुई यह घटना सामने आने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्रों, एक आया और स्कूल प्रबंधन के कर्मचारियों सहित कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि 10वीं और 12वीं में पढ़ने वाले चारों आरोपी छात्र भी नाबालिग हैं। उनकी उम्र 16—18 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में स्कूल की निदेशक लता गुप्ता, प्रधानाचार्य जितेन्द्र शर्मा, स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी दीपक मल्होत्रा, उनकी पत्नी तनु मल्होत्रा और स्कूल की आया मंजू को गिरफ्तार किया है।

सोलह वर्षीय पीड़िता दसवीं की छात्रा है। उसके गर्भवती होने की बात पता चलने पर उसी बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाली उसकी बड़ी बहन ने अपने एक रिश्तेदार को इस बारे में बताया था। उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस को प्राप्त शिकायत के मुताबिक, यह घटना पिछले साल 14 अगस्त की है।

छात्रा की बड़ी बहन ने छात्रावास की आया से लेकर स्कूल प्रबंधन के अधिकारियों तक को घटना के बारे में बताया, लेकिन सभी ने उसे मुंह बंद रखने को कहा और इसकी शिकायत करने पर स्कूल से निकालने की धमकी तक दी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख