Hanuman Chalisa

चित्रकूट में 'शिवभक्त' भगवाधारी राहुल ने चला जीत का 'रामबाण'

विशेष प्रतिनिधि
गुरुवार, 27 सितम्बर 2018 (17:16 IST)
चित्रकूट। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सत्ता में वापसी के लिए अब कमान खुद राहुल गांधी ने संभाल ली है। दस दिन के अंदर दोबारा मध्यप्रदेश के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने इस बार कांग्रेस के गढ़ विंध्य से चुनावी शंखनाद किया।
 
मध्यप्रदेश में इस बार चुनाव में सॉफ्ट हिंदुत्व के सहारे आगे बढ़ रही कांग्रेस की छवि को राहुल गांधी के इस दौरे ने और मजबूत किया है। विंध्य में चुनावी शंखनाद के लिए पहुंचे राहुल ने अपने दौरे की शुरुआत चित्रकूट के कामतानाथ मंदिर के दर्शन कर के की। इस दौरान राहुल गले में भगवा गमछा डाले नजर आए।
 
दो दिन के दौरे पर पहुंचे राहुल सबसे पहले चित्रकूट के कामतानाथ मंदिर पहुंचे। राहुल के साथ पीसीसी चीफ कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मंदिर पहुंचे। मंदिर के पुजारी पंडित मदन गोपाल दास के मुताबिक राहुल ने रामदरबार में पूजा भी की।
 
पुजारी ने बताया कि राहुल ने कांग्रेस की जीत का आशीर्वाद मांगा। वहीं नुक्कड़ सभा में राहुल ने मोदी और शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने एक बार फिर राफेल डील को लेकर मोदी सरकार को घेरा, वहीं मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार को घेरते हुए राहुल ने कहा कि प्रदेश के किसानों और युवाओं का जो दर्द है, वही कांग्रेस का भी दर्द है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

नवीनतम

ओमान के पास भारतीयों से भरे जहाज पर हमला, 10 सुरक्षित, 1 अब भी लापता, भारत ने क्या कहा

Kashmir Cloudburst : अनंतनाग में बादल फटने से मची तबाही, घरों में घुसा पानी; फसलें और सेब के बाग बर्बाद

CM Yogi Adityanath : आयुष विश्वविद्यालय में नए छात्रावासों का उद्घाटन, महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में हुआ नामकरण

Monsoon Alert : 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, 70 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने अपनी चेतावनी में क्या कहा

Gujarat : अमित शाह एक दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर, 'मिशन फाइव मिलियन ट्री' अभियान का करेंगे शुभारंभ

अगला लेख