Daily Horoscope
✕

शिवराज मुख्‍यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे, चुनाव में दिखेगा कांटे का मुकाबला

Webdunia
नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के लिए अच्छी खबर नहीं है। क्योंकि इस बार चुनाव में बहुत ही दिलचस्प और कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है।
 
टीवी चैनल आजतक के एक सर्व के मुताबिक मुख्‍यमंत्री पद के लिए निर्विवाद रूप से शिवराज मध्यप्रदेश के बहुसंख्य लोगों की पसंद हैं। राज्य के 46 फीसदी लोग एक बार फिर शिवराज को मुख्‍यमंत्री पद पर देखना चाहते हैं, वहीं कांग्रेस के युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया इस दौड़ में दूसरे स्थान पर हैं। वे 32 प्रतिशत लोगों की पसंद हैं। 
 
राज्य के अन्य नेताओं की बात करें तो मुख्‍यमंत्री पद की दौड़ में वे काफी पीछे छूट गए हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ 8 फीसदी लोगों की पसंद हैं, वहीं पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजयसिंह मात्र 2 प्रतिशत लोगों की ही पसंद हैं। केन्द्रीय मंत्री उमा भारती इस दौड़ में सबसे पीछे (1%) हैं। 
 
शिवराज के लिए खतरा भी कम नहीं : राज्य में सरकार की बात करें तो इस बार कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस सर्वे के मुताबिक 41 फीसदी लोग शिवराज सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं, वहीं 13 फीसदी मानते हैं कि कामकाज ठीकठाक है। सबसे अहम बात यह है कि इस बार 40 प्रतिशत लोग मानते हैं प्रदेश में बदलाव होना चाहिए।
 
इससे ऐसा लगता है कि मप्र में भी इस बार गुजरात जैसा मुकाबला देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही 13 फीसदी वोटर का मूड मतदान के समय कैसा रहेगा इस पर भी बहुत कुछ निर्भर करेगा। यह वर्ग किसी के भी पक्ष में बाजी को पलट सकता है। 
 
मध्यप्रदेश के लोग किसे चाहते हैं पीएम : यदि प्रधानमंत्री पद की बात करें तो अब भी पलड़ा नरेन्द्र मोदी का ही भारी है। राज्य के 56 फीसदी लोग एक बार फिर मोदी को प्रधानमंत्री पद पर देखना चाहते हैं, जबकि 36 प्रतिशत लोग राहुल को पीएम बनते हुए देखना चाहते हैं। कामकाज की बात करें तो मप्र के 47 प्रतिशत लोग मोदी सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं। यहां 34 फीसदी लोग चाहते हैं कि बदलाव होना चाहिए, जबकि 13 फीसदी लोग केन्द्र सरकार के कामकाज को ठीकठाक मानते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख