Hanuman Chalisa

शराब की बोतलों पर छपवा दिए मतदान जागरूकता संदेश!!!

Webdunia
शनिवार, 20 अक्टूबर 2018 (15:39 IST)
सांकेतिक फोटो

झाबुआ। मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचल झाबुआ में देशी और विदेशी शराब की बोतलों पर मतदान जागरुकता संदेश छपने से नया विवाद पैदा हो गया है। आदिवासी अंचल में शराब की बोतलों के माध्यम से मतदान के प्रति जागरुकता पर विवाद बढ़ता देख आबकारी विभाग और जिला प्रशासन एक-दूसरे पर इसकी जिम्मेदारी डाल रहे हैं।


जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी के अनुसार, जिले में दो लाख स्टीकर छपवाए गए हैं और जिलेभर के शराब ठेकेदारों को बोतलों पर चिपकाने के लिए निर्देशित किया गया है। उनका दावा है कि पूरी कार्यवाही कलेक्टर आशीष सक्सेना के निर्देश पर की गई है।

वहीं कलेक्टर आशीष सक्सेना ने इस बारे में पूछे जाने पर यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि इस बारे में आबकारी अधिकारियों से ही सवाल किया जाए। आबकारी विभाग ने शराब की बोतल पर मतदाताओं को जागरूक बनाने के लिए जो स्टीकर चिपकाए हैं, उन पर आदिवासी भाषा में जो लिखा है उसका हिंदी में अर्थ है, सभी को वोट करना जरूरी है, बटन दबाना है, वोट डालना है। इसके नीचे जिला निर्वाचन अधिकारी झाबुआ का संदर्भ दिया गया है।

वहीं इन स्टीकरों के चलते बोतल पर लिखी वैधानिक चेतावनी भी दब गई है। आदिवासी अंचल में इस प्रकार शराब के माध्यम से प्रोत्साहन को लेकर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। सामजिक संगठनों का मानना है कि इससे मतदान के दौरान शराब की बिक्री और बढ़ने और चुनाव के दौरान शराब बांटे जाने की प्रवृत्ति में भी इजाफा होगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

Instagram पर 'राजा साहब', हकीकत में पुताईवाला! प्यार की कहानी का ट्विस्ट देखकर पुलिस पर हैरान

CM योगी का बड़ा ऐलान, गांवों में बनेंगे पंचगव्य क्लस्टर, 3 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Gold : सोने में जोरदार उछाल, 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचा भाव, क्या अभी और बढ़ेंगे भाव

अगला लेख