Publish Date: Wed, 17 Oct 2018 (20:51 IST)
Updated Date: Wed, 17 Oct 2018 (20:54 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की पहली सूची बनकर तैयार हो गई है। पहली सूची के करीब 80 नामों पर पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने अपनी मोहर लगा दी है।
दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों पर मंथन हुआ। बैठक के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने कहा कि बैठक में 80 सीटों पर नाम तय कर लिए हैं।
दीपक बावरिया के अनुसार पहली सूची में पार्टी के 50 फीसदी वर्तमान विधायकों को हरी झंडी दी गई है। इसके साथ ही केंद्रीय चुनाव समिति ने पहली सूची में कुछ नए युवा चेहरों के नामों पर भी अपनी मंजूरी दी है।