Narak Chaturdashi
✕

विधानसभा चुनाव में भाजपा की ताकत बनेगी 'कमल शक्ति'

विशेष प्रतिनिधि
शुक्रवार, 24 अगस्त 2018 (14:13 IST)
चुनाव की तैयारियों नें जुटी मध्यप्रदेश भाजपा अब महिला वोट बैंक पर फोकस कर रही है। महिलाओं तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने और उनकी ब्रांडिंग करने के लिए बीजेपी ने कमल शक्ति के नाम से एक नई विंग तैयार की है।
 
 
पार्टी ने कमल शक्ति विंग के लिए सभी दस संभागों से हर विधानसभा के लिए 22 महिलाओं का एक दल तैयार किया है। गुरुवार को पांच संभागों की हर विधानसभा की टीम की ट्रेनिंग मुख्यमंत्री निवास में हुई। महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि वो़ दिल से नारियों का सम्मान करते हैं और बेटी को बोझ मानने वाली सोच को खत्म करने के लिए उनकी सरकार ने कई कदम उठाए हैं।
 
 
कमल शक्ति विंग का काम चुनाव तक अपने विधानसभा क्षेत्र में सरकार की योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाना और सोशल मीडिया के जरिए सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करना है। ये महिला कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर अपने अपने विधानसभा क्षेत्र मैं 100 महिलाओं को जोड़ने का काम करेंगी।
 
 
पार्टी कि मानना है कि महिलाओं को सोशल मीडिया पर जोड़ने से ज्यादा फायदा होगा। वहीं कांग्रेस ने पूरे कार्यक्रम को लेकर सवाल उठा दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि महिलाओं के ट्रेनिंग कार्यक्रम में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख