Festival Posters

भाजपा ने चुनाव आयोग से की कांग्रेस की मान्यता समाप्त करने की मांग

विशेष प्रतिनिधि
शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (20:57 IST)
भोपाल। फर्जी वोटर लिस्ट को लेकर कमलनाथ की याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज होने के बाद भाजपा अब कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। भाजपा ने चुनाव आयोग से कांग्रेस की मान्यता समाप्त कर चुनाव चिन्ह जब्त करने की मांग की है। भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मध्यप्रदेश के लोगों की बड़ी जीत बताया है।
 
 
प्रदेश के राज्यमंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र में डर्टी ट्रिक्स अपना रही है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था का अपमान कर उसका माखौल उड़ाया है। 
 
सारंग ने कांग्रेस पर सूबे में फर्जी वोटर मामले में अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है, जिससे पूरे प्रदेश के लोगों में भ्रम की स्थिति बन जाए। कांग्रेस ने प्रदेश में 60 लाख फर्जी वोटर का जो मुद्दा उठाया था, वो चुनाव आयोग की जांच में पूरी तरह गलत निकला था। 
 
कांग्रेस ने बिना जांच पड़ताल किए सीधे-सीधे सरकारी अमले को कटघरे में खड़ा करने का काम किया जो सहीं नहीं है। भाजपा अब इस पूरे मुद्दें को लेकर चुनाव में जोर शोर से उठाने की रणनीति भी बना रही है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, देश में पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति, 13 साल से कोमा में है ये शख्‍स

कहानी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के ख़ात्मे की

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी वालों का भरेगी पेट

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, डीलर कर रहा परेशान? कहां करें शिकायत, ये हैं भारत गैस, इंडेन, HP के helpline numbers

न्यूक्लियर वॉर की आशंका से खाड़ी देशों में हड़कंप, घर वापसी की होड़, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों की लंबी कतारें

सभी देखें

नवीनतम

कांग्रेस ने की मृतकों की अस्थियों की पूजा, ले गए प्रयागराज, भागीरथपुरा में जहरीले जल से हुई थी 36 मौतें

योग का वैश्विक केंद्र बनेगी देवभूमि, 38वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में बोले सीएम धामी

मोनालिसा-फरमान की शादी पर हिन्दू संगठन की एंट्री, मां-बाप से मिलकर जानेंगे हकीकत, कपल ने बताया जान को खतरा

मौसम का बड़ा बदलाव: 18 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, कई शहरों में 40°C के करीब पहुंचा तापमान

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच उत्तर कोरिया की बड़ी हरकत, दागी संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल

अगला लेख