Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में न चेहरा बदलेगा, न सरकार-महेन्द्र हार्डिया

वृजेन्द्रसिंह झाला
मंगलवार, 31 जुलाई 2018 (20:05 IST)
मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और इंदौर क्षेत्र क्रमांक 5 के विधायक महेन्द्र हार्डिया का कहना है कि राज्य में न तो मुख्‍यमंत्री का चेहरा बदलने जा रहा है और न ही सरकार। एक बार फिर मध्यप्रदेश भाजपा की ही सरकार बनेगी। 
 
हार्डिया ने कहा कि 2003 में भाजपा की सरकार बनने के बाद राज्य में विकास के कार्य हुए हैं। मध्यप्रदेश बीमारू राज्य से विकासशील राज्य की श्रेणी में आ गया। सड़क और बिजली के क्षेत्र में काफी काम हुआ है। सिंचाई का रकबा 7 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 38 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है। 
 
भाजपा और बसपा के गठजोड़ के सवाल पर हार्डिया ने कहा कि भाजपा की सेहत पर इसका कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला है। हालांकि सीधी लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है। भाजपा ने आगामी चुनाव के लिए 'अबकी बार 200 के पार' का नारा दिया है। इसके लिए बूथ स्तर पर कड़ी मेहनत की जा रही है। 
 
उपचुनाव में भाजपा की हार के प्रश्न पर पूर्व मंत्री ने कहा कि उपचुनाव और मुख्‍य चुनाव में काफी अंतर है। मुख्य चुनाव में तो जनता 15 साल के काम को ही देखेगी। राज्य सरकार जनता के विश्वास पर खतरी उतरी है। अत: अगले चुनाव में भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। 
अपने क्षेत्र में किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए हार्डिया ने कहा कि गरीब बस्तियों में लोगों की आर्थिक स्थिति सुधारने का काम किया साथ ही अमृत योजना के तहत 9 टंकियां स्वीकृत कराईं। बूथ स्तर तक मुख्‍यमंत्री की विभिन्न योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाया। 
 
उन्होंने कहा कि सम्बल योजना के तहत लोगों के बिजली बिल माफ किए गए। एंटी इनकंबेंसी के सवाल पर हार्डिया ने कहा कि राज्य में ऐसा कुछ भी नहीं है। जनता को भाजपा की सरकार पर पूरा भरोसा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

नवीनतम

तेज हुआ आंदोलन, उज्‍जैन, देवास, धार से भी जुटे छात्र, चरम पर आक्रोश, कहा- कुछ भी कर लो, नहीं झुकेंगे

गुरुपूर्णिमा पर श्री श्री रविशंकर का संदेश, क्या जीवन में गुरु की आवश्यकता है?

LIVE: अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील, खत्म करो अनशन

भारत टेक्स 2026: टेक्सटाइल निवेश के प्रमुख गंतव्य के रूप में उभरा उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का संसद में तीखा सवाल, 'क्या बेटियों के कपड़े फाड़ देंगे आप'

अगला लेख