Hanuman Chalisa

बाहुबली और कटप्पा कर रहे यहां लोगों से मतदान की अपील...

Webdunia
शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (11:22 IST)
सिंगरौली। मध्यप्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव में बाहुबली और कटप्पा भी लोगों से मतदान करने की अपील कर रहे हैं। दरअसल, प्रदेश के सिंगरौली जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर अनुराग चौधरी की पहल पर जिलेभर में सुपरहिट फिल्म बाहुबली के पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें फिल्म के किरदार लोगों से मतदान करने की अपील करते दिखाई दे रहे हैं।


साथ ही पोस्टरों पर मतदान से जुड़े जरुरी संदेश भी लिखे गए हैं। कई होर्डिंग्स में लोगों की उत्सुकता पैदा करने के लिए लिखा गया है कि बाहुबली को कटप्पा ने क्यों मारा, ये तो सबने जान लिया, अब आपका वोट कितना कीमती है, ये जानने के लिए मतदान जरुर करें।

सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन की इस पहल को युवा वर्ग की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग राह चलते पोस्टरों पर नजर डालते हुए उनमें लिखे संदेश पढ़ रहे हैं। मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान है। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

सभी देखें

नवीनतम

100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर

मेरठ में दुकानों की सीलिंग का विरोध, व्यापारियों में भारी आक्रोश, आज बंद का किया ऐलान

करोड़ों की बचत! क्या आप भी कर रहे हैं ये 3 गलतियां? आज ही बदलें अपनी आदतें

Fact-Check: क्या शशि थरूर ने पाकिस्तान को बताया 'ग्लोबल सिक्योरिटी लीडर' और भारतीयों को 'फिल्मों में व्यस्त'? जानें सच

ममता के गढ़ में गरजे पीएम मोदी, TMC पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- बंगाल बदलाव के रास्ते पर

अगला लेख