Biodata Maker

चुनाव आयोग को कमलनाथ का चैलेंज, आरोपों को साबित करके दिखाए

विशेष प्रतिनिधि
शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2018 (15:28 IST)
भोपाल। वोटर लिस्ट के मुद्दें को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और चुनाव आयोग आमने-सामने आ गए हैं। कमलनाथ ने सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग के जवाब पर पलटवार करते हुए कहा वो आयोग को चुनौती दे रहे है कि उन पर लगे आरोपों को साबित करके दिखाए।
 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जो तथ्य पेश किए है वो पूरी तरह सही हैं। कमलनाथ ने कहा कि चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट को भ्रमित कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर आयोग को एफआईआर करानी है तो कराए।
 
कमलनाथ ने पूरे मामले पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि कांग्रेस ने 18 जनवरी की मतदाता सूची के आधार पर फर्जी वोटरों की शिकायत की थी। इस पर आयोग ने कार्रवाई करते हुए फर्जी वोटरों के नाम को हटाया था।
 
कमलनाथ ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर हमारी शिकायत गलत थी तो नाम क्यों हटाए गए। उन्होंने आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमने आयोग से टेक्स्ट रूप में वोटर लिस्ट की मांग की थी। जिससे हम डुप्लीकेट वोटर्स की पहचान कर सके लेकिन आयोग ने हमे सूची नहीं उपलब्ध कराई।
 
इससे पहले गुरुवार को चुनाव आयोग ने पूरे मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि कांग्रेस ने कोर्ट में मामले को लेकर जो वोटर लिस्ट कोर्ट के सामने रखी है वो गलत है। चुनाव आयोग ने कोर्ट में गलत जानकारी देने पर कोर्ट से कमलनाथ कार्रवाई की मांग की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

क्या ईरान युद्ध तेल की कीमतों को ले जाएगा 100 डॉलर के पार

युद्ध काल में निवेशकों ने की भारी बिकवाली, होली पर लाल हुआ शेयर बाजार, लाखों करोड़ स्वाहा

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

अगला लेख