भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल की तुलना रावण से कर डाली

Webdunia
बुधवार, 17 अक्टूबर 2018 (23:47 IST)
इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के धार्मिक अवतार पर बुधवार को निशाना साधते हुए इशारों ही इशारों में रावण से उनकी तुलना की। 
 
विजयवर्गीय ने कहा, 'हमने रामचरित मानस पढ़ी है, जिसमें बताया गया है कि रावण माता सीता का हरण करने साधु के वेश में गया था। यह रावणी मानसिकता है कि प्रजातंत्र की सीता का हरण करने के लिए हम गले में दुपट्टा डाल लें, जनेऊ पहन लें और तिलक लगा लें लेकिन जनता सब समझती है और वह इस रावणी प्रवृत्ति के साथ कभी नहीं जा सकती।'
 
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के जारी प्रचार के दौरान राहुल के धार्मिक स्थलों में नजर आने के बारे में पूछे गए सवाल पर  भाजपा महासचिव ने यह प्रतिक्रिया दी। विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल वीडियो को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर तंज कसा। इस वीडियो में दिग्विजय कथित रूप से कह रहे हैं कि उनके भाषण देने से कांग्रेस के वोट कटते हैं, इसलिए वह पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने नहीं जा रहे हैं। 
 
भाजपा महासचिव ने कहा, 'दिग्विजय ने यह बात अपनी कुंठा में कही है। आम तौर पर नर्मदा परिक्रमा के बाद लोगों में वैराग्य  का भाव आ जाता है लेकिन इस धार्मिक यात्रा के बाद भी दिग्विजय में वैराग्य का भाव नहीं आया है। लिहाजा कांग्रेस ने उन्हें  वैराग्य प्रदान कर दिया है।' उन्होंने कटाक्ष किया, 'दिग्विजय को चुनावी सभाओं में भाषण देने से रोका जाता है। हम तो चाहते हैं कि वह इन सभाओं में खूब भाषण दें।' 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

जनता भूखे मर रही और पाकिस्तान ने मंत्रियों की सैलरी 188% बढ़ा दी, ये है देश के हाल

Weather Update: प्री मानसून से अनेक राज्यों में हुई वर्षा, इंदौर में पौने 3 इंच पानी गिरा, IMD का अलर्ट

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

अगला लेख
More