dharma sangrah

बेटा आकाश 15 हजार से अधिक वोटों से जीतेगा : कैलाश विजयवर्गीय

विशेष प्रतिनिधि
रविवार, 9 दिसंबर 2018 (11:58 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार सबकी निगाह इंदौर 3 विधानसभा सीट पर लगी हुई है। वजह इस सीट से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय का पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ना है।
 
 
इंदौर 3 विधानसभा सीट पर आकाश विजयवर्गीय का सीधा मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता आश्विन जोशी से है। इंदौर के सियासत के जानकार इस सीट पर दोनों के बीच कड़ा मुकाबला मान रहे है। वहीं चुनाव नतीजे आने से पहले पिता कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि बेटा आकाश विजयवर्गीय 15 हजार वोटों से जीतेगा।
 
विजयवर्गीय ने कहा कि आकाश इससे कम वोटों से जीतता है तो उनको संतुष्टि नहीं होगी। अगर बात करे इंदौर की इस बार विधानसभा चुनाव के सियासी  गणित की तो पार्टी ने चुनाव से ठीक पहले इंदौर तीन से अपनी वर्तमान विधायक ऊषा ठाकुर का टिकट बदलकर उनको विजयवर्गीय की सीट महू से चुनाव लड़ने के लिए भेजा था। 
 
विजयवर्गीय ने अपनी जगह उनके बेटे आकाश विजयवर्गीय को इंदौर तीन से चुनावी मैदान में उतारा था, जिसके बाद इंदौर के साथ ही सूबे की सियासत में इंदौर तीन हाई प्रोफाइल सीट बन गई थी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

नवीनतम

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

इंदौर में एडिशनल डीसीपी को मारा धक्का, बूरी तरह सड़क पर गिरे, पुलिस ने युवकों को पीटा, 6 लोग हिरासत में

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सुप्रीम कोर्ट का सवाल, क्या अब नए खेल कानून के दायरे में आएंगे बीसीसीआई और राज्य क्रिकेट संघ?

उज्‍जैन के खड़े हनुमानजी के सामने सारी तकनीकें ध्‍वस्‍त, अब IIT इंदौर बताएगा क्‍या है वजह, कैसे विस्‍थापित होगी प्रतिमा?

अगला लेख