shiv chalisa

भाजपा ने चुनाव आयोग से कमलनाथ की शिकायत की, पंजा दिखाकर मतदाताओं को प्रभावित किया

विशेष प्रतिनिधि
बुधवार, 28 नवंबर 2018 (17:43 IST)
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की शिकायत निर्वाचन आयोग से की है। शिकायत में कहा गया है कि कमलनाथ ने मतदान केंद्र में हाथ का पंजा दिखाकर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की है, जो कि आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन है।
 
भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को निर्वाचन आयोग से शिकायत करके प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और उनके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि बुधवार सुबह कमलनाथ जब मतदान करने पहुंचे, तो अपने साथियों के साथ मतदान केंद्र में घुस गए।
 
उन्होंने और उनके साथियों ने वहां मौजूद मतदाताओं को हाथ का पंजा दिखाया, जो कि उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह है। यह मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास है और आदर्श आचरण संहिता का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन है।
 
श्रीवास्तव ने आयोग से मांग की है कि कमलनाथ और उनके साथियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित किया जा सके। शिकायत के साथ श्री कमलनाथ और उनके साथियों की पंजा लहराते हुए फोटो भी निर्वाचन आयोग को दी गई है। 
 
आरिफ अकील के खिलाफ शिकायत : प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल उत्तर के कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ अकील और उनके समर्थकों द्वारा वोटरों को अपने वाहन से मतदान स्थल पहुंचाने की चुनाव आयोग से शिकायत की है। बूथ क्रमांक 204, 205, 211, 212 पीजीबीटी कॉलेज में आरिफ अकील व उनके समर्थक वाहन क्रमांक एमपी 04-एचए 8543, एमपी04-व्ही 9051 एवं केए 03-एबी 8845 सहित अन्य जीपों से मतदाताओं को मतदान स्थल तक ले जाया जा रहा था। प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से आरिफ अकील के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाही करने की मांग की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी ने जारी रखा जनसेवा अनुष्ठान, जनता दर्शन का किया आयोजन, 150 लोगों से की मुलाकात

यूपी में औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टिक्स और डेटा सेंटर बनेंगे रोजगार के बड़े इंजन

योगी सरकार ने संचारी रोग नियंत्रण में रचा इतिहास, मृत्यु दर में आई उल्लेखनीय कमी

उत्‍तर प्रदेश के राम मंदिर का वैभव पहुंचा 7 समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला

क्‍या महिलाओं को मिलेगा सबरीमाला में प्रवेश, याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

अगला लेख