Hanuman Chalisa

अक्टूबर माह में कहां जा सकते हैं घूमने, 5 जगहें हो सकती हैं बेस्ट

Webdunia
शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022 (12:46 IST)
अक्टूबर माह में बारिश मौसम लगभग खत्म हो जाता है। चारों ओर हरियाली छाई रहती है। ऐसे में घूमने-फिरने के लिए अक्टूबर का मौसम सही है, क्योंकि इस माह में सर्दी या ठंड भी ज्यादा नहीं रहती है। आओ जानते हैं कि अक्टूबर माह में भारत में घूमने के लिए कौनसी सबसे अच्छी 5 जगहें हो सकती हैं। 
 
1. समुद्री तट : यदि आप समुद्री क्षेत्र में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो लक्ष्यद्वीप, दमण-दीव और केरल के कोवलम बीच पर आप घुमने जा सकते हैं।
 
2. झरना : यदि आप झरनों को देखना चाहते हैं तो आपके लिए मेघालय का टूर सबसे बेस्ट रहेगा। आपके लिए वह दूर है तो गोवा का दूधसागर झरना देखने जा सकते हैं। कर्नाटक के निदगोडु में कुंचिकल झरना देखना भी बहुत शानदार रहेगा या आप चित्रकूट का सबसे चौड़ा झरना भी देख सकते हैं।
3. पहाड़ों की सैर : यदि आप पहाड़ों की सैर करना चाहते हैं तो सबसे बेस्ट लद्दाख का लेह इलाका है। आप चाहें तो हिमाचल के चंबा या उत्तराखंड के नैनीताल भी जा सकते हैं। यदि आप मध्यप्रदेश के पचमढ़ी जाते हैं तो वहां पर पहाड़ों के साथ ही बहुत सारे झरनों का आनंद में ले सकते हैं। लोनावला हिल स्टेशन भी जा सकते हैं।
 
4. सनसेट एंड सनराइज : यदि आप सूर्योदय या सूर्यास्त के अद्भुत दृश्य को देखना चाहते हैं तो लेह लद्दाख, अरुणाचल या कन्याकुमारी जा सकते हैं। धरती पर सूर्य सबसे अरुणाचल में ही निकलता है।
 
5. रेगिस्तान : रेगिस्तान को देखना चाहते हैं तो राजस्थान के जैसलमेर और बाड़मेर चले जाएं या यदि सफेद रेत का रेगिस्तान देखना हो तो गुजरात के कच्छ जिला चले जाएं। हालांकि कच्छ का सफेद रेगिस्तान रेत का नहीं, बल्कि नमक का है। इसे द ग्रेट रण ऑफ कच्छ कहते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' से बड़े पर्दे पर वापसी पर रहीं कटरीना कैफ? सामने आई बड़ी सच्चाई

रावण सिर्फ विलेन नहीं, विरोधाभासों से भरा महाज्ञानी, 'रामायणम्' में अपने किरदार पर बोले रॉकस्टार यश

Marvel Studios का बड़ा धमाका, रयान गोस्लिंग निभाएंगे Ghost Rider का किरदार, 2028 में रिलीज होगी फिल्म

Black Panther 3 का ऐलान, डेविड जॉनसन संभालेंगे वाकांडा की कमान, रिलीज डेट भी हुई फाइनल

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनाक्षी सिन्हा का वीडियो वायरल, छात्रों के जज्बे को किया सलाम, Gen Z से मांगी माफी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख