Dharma Sangrah

Motivation Speech: जिंदगी में असफल होने के 5 कारण

अनिरुद्ध जोशी
जिंदगी में असफल होने के कई कारण हो सकते हैं और असफलत होना कोई बुरी बात भी नहीं है। कई महान लोग ऐसे हैं जो अपनी जिंदगी में कई बार असफल होने के बाद ही सफल हुए हैं। असफल होने के कारणों की जांच करके वे सफल हो गए तो आप भी क्यों नहीं अपने असफल होने की जांच करते हैं? आओ जानते हैं असफल होने के 5 कारण।
 
 
1. रूटीन से बाहर नहीं निकलते हैं : कई लोग हैं जो निरंत बस रोज रूटीन वर्क करने में ही इस कदर लगे हुए हैं कि उन्हें लगता है कि बस इसके अलावा कुछ नहीं है। वे वही घिसी पिटी जिंदगी जीए जाते हैं और कभी उससे बाहर निकलने का सोचते भी नहीं है। जिंदगी में यदि सफल होना है तो सफल होने के बारे में सोचना भी होगा। यदि आप आगे बढ़ने के बारे में सोचेंगे ही नहीं तो भला कैसे आगे बढ़ पाएंगे?
 
2. सिर्फ सोचते ही रहते हैं : कई लोग ऐसे हैं जो अपनी रुटिन लाइफ के अलावा भी यह सोचते रहते हैं कि कभी इस लाइफ से मुक्त होकर आगे बढ़ेंगे। परंतु ऐसे लोग बस सोचते ही रहते हैं करते कुछ नहीं। मतलब यह कि वे आज का काम कल पर टालते रहते हैं।
 
3. करते हैं पर कोई प्लान नहीं : सोचते हैं और अब करते भी हैं पर उनके पास करने के लिए कोई प्लान भी नहीं होता है। मतलब यह कि बगैर सोचे समझे कुछ तो भी करते रहते हैं और फिर उस कार्य में असफल होते रहते हैं। ऐसे कई लोग हैं जो यह कहते मिल जाएंगे कि अरे यार बहुत मेहनत की लेकि सफलता नहीं मिली। कभी ये काम तो कभी वो काम।
 
 
4. सबकुछ खुद ही करते हैं : कई लोग ऐसे भी हैं जो कार्य तो सही दिशा में कर रहे हैं लेकिन सबकुछ खुद ही करना चाहते हैं। मतलब अकेले ही सफल होना चाहते हैं। दुनिया में टाटा, बिड़ला या अंबानी जैसे लोग अकेले ही सफल नहीं हुए थे उन्होंने अपने सपनों के साथ दूसरों के सपनों को भी पुरा किया था। दो हाथ की बजाए चार या चालीस हाथ पैदा करें। 24 घंटों को 240 घंटों में बदलना सीखें।
 
5. लक्ष्य पर ध्यान नहीं देते हैं : लक्ष्यहिन लोग, संस्‍था या संगठन सभी भटककर असफल हो जाता है। अत: हमेशा अपने लक्ष्य से भटके नहीं उस पर पूरा फोकस करें। एक कार्य पूर्ण करके ने बाद ही दूसरे कार्य को हाथ में लें। जब तक कोई कार्य पूर्ण नहीं हो जाता अपने लक्ष्य को बदलें नहीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

Hair loss: बालों का झड़ना: कारण, डाइट चार्ट और असरदार घरेलू नुस्खे

ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय

Health tips: स्वस्थ जीवन के लिए 10 सरल और असरदार उपाय

Work From Home: घर में इस दिशा में बैठकर करेंगे काम, तो करियर में मिलेगी दोगुनी तरक्की

सभी देखें

नवीनतम

Hug Day 2026: गले लगाने का सही तरीका और ये बड़ी गलतियां न करें

वेलेंटाइन डे पर प्रेरक प्रेम कविता: प्रेम का संकल्प

चुनौतियों का जवाब देने वाला बजट

Rose Day 2026: इस दिन क्या करें और किन गलतियों से बचें

Promise Day 2026: वादे कैसे करें और किन बातों से बचना जरूरी है

अगला लेख