dharma sangrah
✕

Motivation : दुनिया तुम्हें बदले, इससे पहले तुम बदल जाओ

अनिरुद्ध जोशी
अच्छी आदत से अच्छा होगा और बुरी आदत से बुरा। जरूरी नहीं कि आप बुरी आदतों के शिकार बन गए हों और आप उन्हें छोड़ना चाहते हों। अच्छी आदतें भी नुकसान पहुंचाने वाली सिद्ध हो सकती है या कहें कि किसी भी प्रकार की आदत या लत का होना ही नुकसानदायक है। हालांकि यहां पर बात आदतों के साथ और भी खास हो रही है।
 
1. तंबाखू और शराब के नशे के चलते व्यक्ति अति भोजन, तनाव, कुंठा, अवसाद, निराशा और नकारात्मक विचार से ग्रस्त हो जाता है। नकारात्मक विचार से जिंदगी में सबकुछ नकारात्मक ही होने लगता है। जैसी मति वैसी गति तो मति को बदलो।
 
2. झूठ बोलना, लोगों को भ्रम में रखना, अपने जीवन, करियार और परिवार को लेकर गंभीर नहीं रहने की भी आदत हो जाती है लोगों को। ऐसे लोग उसी तरह जी रहे हैं जिस तरह उन्हें दुनिया जिला रही है।
 
3. कहते हैं कि यदि समय पर आपने खुद को नहीं बदला तो समय तुम्हें बदल देता और फिर वह बदलाव तुम्हें अच्छा नहीं लगेगा। इसीलिए समय की कद्र करो। समय की ही कार्य करो। 
 
4. विद्वान लोग कहते हैं कि दुनिया तुम्हें बदलने पर मजबूर कर दे उससे पहले तुम खुद को उस तरह से बदल लो जिस तरह से तुम जीना चाहते हो। जितनी जल्दी हो सके बदल जाओ वर्ना असफलता तुम्हारे कदम चूमेगी। 
 
5. यदि तुम समय, परिवार और पैसे की कद्र नहीं करते हो तो तुम दुनिया के द्वारा सताए जाओगे। तुम खुद को हर जगह मजबूर ही पाओगे और फिर तुम दुनिया को ही गलत समझोगे खुद को नहीं। तुम जैसे कई लोग है तो अपनी असफलता या दु:ख का कारण दूसरों को मानते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नवीनतम

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

अगला लेख