Hanuman Chalisa

तीन हजार रुपए सस्ता हुआ ये धांसू स्मार्ट फोन

Webdunia
मंगलवार, 12 दिसंबर 2017 (12:01 IST)
वीवो ने इस साल अप्रैल महीने में अपने वीवो वी5एस स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। वीवो ने इस स्मार्ट फोन की कीमत में तीन हजार रुपए की कटौती की है। कंपनी ने इसे 18,990 रुपए में लांच किया था। अब इस फोन को सिर्फ 15,990 रुपए में खरीद सकेंगे।
 
फोन के फीचर्स : फोन के फीचर्स की बात की जाए तो फोन में 5.5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर 2.5डी गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है और यह आई प्रोटेक्शन मोड के साथ आता है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी 6750 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। मल्टी-टास्किंग के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और यूज़र ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट दिया गया है, यानी आपको दूसरे सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड में से एक को चुनना होगा। वीवो का यह हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित फनटच ओएस 3.0 पर चलता है।     
 
वी5एस का सेकेंडरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। बेहतर सेल्फी के लिए फ्लैश भी दिया गया है और सॉफ्टवेयर के तौर पर फेस ब्यूटी 6.0 मौज़ूद है। सेल्फी कैमरे से यूजर फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और अल्ट्रा एचडी से लैस है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, एनएफसी और जीपीएस शामिल हैं। वीवो वी5एस को पावर देने के लिए मौज़ूद है 3000 एमएएच की बैटरी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए पूरा आसान प्रोसेस

Hormuz पर भारत को ईरान का भरोसा, सुरक्षित हैं भारतीय, ट्रंप ने दी ईरान को खत्म करने की चेतावनी

Malda उपद्रव मामले पर supreme court सख्त, SIR विवाद को लेकर अधिकारियों को बंनाया बंधक, CBI और NIA को जांच के आदेश

Vladimir Putin : क्या पुतिन ट्रंप को ईरान युद्ध से निकालने में कर रहे गुप्त मदद? रूस-CIA संपर्क से बढ़ी हलचल

Strait of Hormuz crisis : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे 400 जहाज, क्या अमेरिका पीछे हटेगा तो मच जाएगा वैश्विक तेल संकट?

सभी देखें

नवीनतम

गांधी की जन्मस्थली पोरबंदर में अब छलकेंगे जाम, होटलों में शराब की बिक्री को मिली मंजूरी

Census 2027: घर बैठे ऑनलाइन भरें अपनी जनगणना का फॉर्म; जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा तरीका और आखिरी तारीख

ईरान का बड़ा दावा, मार गिराया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट, पायलट को बनाया बंदी! हड़कंप

योगी सरकार में चमकी आज़मगढ़ की पहचान, निज़ामाबाद की ब्लैक पॉटरी को मिला वैश्विक सम्मान

अबू धाबी में गिरा मलबे का टुकड़ा, 5 भारतीय सहित 12 लोग घायल, एयर डिफेंस ने नाकाम किया हमला

अगला लेख