Hanuman Chalisa

Realme C55 : iPhone जैसा फीचर्स, कम कीमत में आने वाला रियलमी का धांसू स्मार्टफोन

Webdunia
शनिवार, 11 मार्च 2023 (17:20 IST)
Realme C55 Launch: रियलमी (Realme) ने iPhone के Dynamic Island जैसे डिजाइन वाला स्मार्टफोन Realme C55 लॉन्च कर दिया है। इसके डिजाइन (पंच-होल कटआउट) का नाम Mini Capsule रखा गया है। स्मार्टफोन के डिस्प्ले में यूं तो पंच-होल कटआउट देखने को मिलता है, लेकिन चार्जिंग, बैटरी फुल जैसे नोटिफिकेशन के साथ ये कटआउट एक्सपेंड होकर बिल्कुल Dynamic Island जैसा हो जाता है।

स्मार्टफोन की कीमत Rp 2,499,000 (लगभग 13,300 रुपए) तय की है। ये कीमत फोन के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। हालांकि भारत में अभी कीमत का खुलासा नहीं हो पाया है। स्मार्टफोन Rainy Night और Sun Shower दो रंगों में लॉन्च किया गया है।

अभी इस स्मार्टफोन को इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है, लेकिन इसे जल्द ही भारत समेत अन्य देशों में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि भारत में इसकी लॉन्चिंग डेट सामने नहीं आई है।
 
अन्य फीचर्स की बात करें तो Realme C55 फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। स्मार्टफोन में 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस जैसे कनक्टिविटी फीचर्स हैं। स्मार्टफोन में NFC कनेक्टिविटी का भी सपोर्ट मिल सकता है। डिवाइस के नीचे 3.5mm ऑडियो जैक व स्पीकर ग्रिल लगी मिलेगी।
 
जानिए खास फीचर्स
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रहलाद जोशी संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

सभी देखें

नवीनतम

CJP आंदोलन के पहले ही दिन धर्मेंद्र प्रधान ने की थी इस्तीफे की पेशकश, BJP के बड़े नेता का दावा

गुजरात में भारी बारिश, CM भूपेंद्र पटेल ने संभाली कमान, स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर का किया दौरा

CM योगी का सख्त एक्शन, उखड़ी सड़कें नहीं सुधरीं तो होगी FIR, जल जीवन मिशन पर जल निगम को लगाई कड़ी फटकार

Weather Update : भारत में Monsoon ने पकड़ी रफ्तार, गुजरात-असम में बाढ़ का कहर, 17 राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

अगला लेख