Hanuman Chalisa

iPhone को टक्कर देगा Nothing Phone 1, कम कीमत में मिलेंगे धमाकेदार फीचर्स

Webdunia
मंगलवार, 12 जुलाई 2022 (18:13 IST)
Nothing Phone 1 का दुनियाभर के यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कंपनी इस स्मार्टफोन को Return to Instinct नाम के ग्लोबल इवेंट में लॉन्च करने जा रही है। हालांकि स्मार्टफोन के फीचर्स पहले ही लीक हो चुके हैं। इसका लुक भी आईफोन तरह दिखाई दे रहा है। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G+ प्रोसेसर के साथ आएगा। इसके फीचर्स कम कीमत में आईफोन को सीधी टक्कर देंगे। बताया जा रहा है यह 5 जी स्मार्टफोन बाजार में तहलका मचा देगा।
 
कैसा होगा कैमरा : लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक नथिंग फोन 1 में कंपनी फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप देने वाली है। स्मार्टफोन में 6.55 इंच की OLED स्क्रीन देखने को मिल सकती है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी।
एलईडी नोटिफिकेशन फीचर्स  : कंपनी ने एक टिकटॉक वीडियो के जरिए यह भी कन्फर्म कर दिया है कि फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा। फोन के फ्रंट और बैक पैनल के प्रोटेक्शन के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह फोन ऐंड्रॉयड 12 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा। 
 
नथिंग फोन 1 की सबसे बड़ी खूबी इसमें दिया गया एलईडी नोटिफिकेशन सिस्टम है, जो कंपनी के Glyph इंटरफेस से पावर्ड है। स्मार्टफोन में रियर में दी जाने वाली यह एलईडी लाइट नोटिफिकेशन आने पर ऑन हो जाएगी। इस एलईडी लाइटिंग के अलर्ट पैटर्न को यूजर डेडिकेटेड कॉन्टैक्ट्स के हिसाब से भी सेट कर सकेंगे। फोन की चार्जिंग के दौरान बैटरी पर्सेंटेज के बारे में भी जानकारी देगा। 
कितनी होगी कीमत : फोन की कीमत को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। नथिंग फोन 1 भारत में 30 से 40 हजार रुपए के बीच लॉन्च किया जा सकता है। फोन को कथित तौर पर अमेजन जर्मन वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है। लिस्टिंग के अनुसार फोन का 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट 469.99 यूरो (करीब 37,900 रुपए) का होगा।

फोन का 12जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट 549.99 यूरो (करीब 44,300 रुपए) के प्राइस टैग के साथ आता है। फोन का एक 8 जीबी रैम+256जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वैरिएंट भी आ सकता है और इसकी कीमत 499.99 यूरो (करीब 40,300 रुपए) हो सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

नवीनतम

Uttarakhand : विपक्ष के विधायक भी हुए CM धामी के मुरीद, कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुलकर तारीफ

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का आरोप

One Nation, One Election : एक देश-एक चुनाव पर बड़ा अपडेट, 2029 में साथ हो सकते हैं लोकसभा और विधानसभा चुनाव

आयुष्मान योजना में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, बिजनौर के 16 अस्पतालों पर कार्रवाई, 6 पर निलंबन की तैयारी

योगी सरकार की टेक्सटाइल नीति से यूपी को मिली नई पहचान, भारत टेक्स-2026 में गूंजा यूपी का विकास मॉडल

अगला लेख