Hanuman Chalisa

बड़ी खबर, 16 अगस्त से फ्लैश सेल में मिलेगा जियो फोन 2

Webdunia
मोबाइलप्रेमियों के लिए इस स्वतंत्रता दिवस पर जियो एक बार फिर धमाकेदार तोहफा देने को तैयार है। 16 अगस्त से फ्लैश सेल में जियो फोन 2 की बिक्री शुरू होगी। यह फोन जियो की वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदा जा सकेगा।
 
जबरदस्त फीचर्स वाला फोन हैं जियो फोन 2 : जियो फोन 2 में 512 एमबी रैम और 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। जियो फोन में भी इतनी ही रैम और स्टोरेज है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसमें हॉरिज़ॉन्टल डिस्प्ले फीचर भी है।
 
जियो फोन 2 में वॉट्सऐप, फेसबुक और यूट्यूब की सुविधा भी मिलेगी। इसमें 2 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। वहीं फ्रंट कैमरा वीजीए क्वॉलिटी वाला है। फोन में 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन में 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी और एफएम रेडियो जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। 
 
मात्र 2999 में मिलेगा यह फोन : जियो फोन 2 को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। यह 2,999 रुपए की कीमत में पेश किया गया है। रिलायंस ने जियो फोन के पहले संस्करण में 1,500 रुपए वापस करने की पेशकश की थी हालांकि, जियो फोन 2 खरीदने वाले ग्राहकों को पूरा भुगतान करना होगा। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह की कंपनी अपने जियो फोन ग्राहकों की संख्या बढ़ाकर 10 करोड़ करने की कोशिश में है। इसी के तहत इस फोन की बिक्री की जा रही है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

दानवीर भामाशाह की स्मृति में उत्तर प्रदेश में मनाया जाएगा 'व्यापारी कल्याण दिवस'

नोएडा-जेवर-लखनऊ कॉरिडोर बनेगा UP का नया ग्रोथ इंजन, एऑन ने 1000 नए रोजगार सृजित करने की जताई तैयारी

AMC में 250 पदों पर बंपर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका, कैसे करें आवेदन, क्या है प्रक्रिया

मुख्यमंत्री योगी ने पद्म पुरस्कार से सम्‍मानित विभूतियों को दी शुभकामनाएं

अहमदाबाद में बढ़ेगी ट्रैफिक की परेशानी, 5 महीने की तैयारी के बाद अब पूरा सुभाष ब्रिज होगा ध्वस्त

अगला लेख