Publish Date: Thu, 09 Aug 2018 (10:47 IST)
Updated Date: Thu, 09 Aug 2018 (10:52 IST)
सैमसंग Galaxy Note 9 लांच करने जा रही है। लांच होने से पहले ही इसके कुछ फीचर्स लीक हो गए। खबरों के अनुसार फोन में 512 जीबी का स्टोरेज मिलेगा, जो अभी तक किसी फोन में नहीं आया है। इसके अलावा फोन में 4000 mAh की पावर बैटरी भी फोन में रहेगी।
Galaxy Note 9 के साथ नए फीचर्स वाला S-Pen भी आ सकता है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और रिमोट कंट्रोल फंक्शन के साथ आएगा। बताया जा रहा है कि गैलेक्सी नोट 9 में 512 जीबी तक का माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट भी मिलेगा और इसके अनुसार फोन के स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Galaxy Note 9 में 6.4 इंच QHD+sAMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 845 एसओसी प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी/ 512 जीबी स्टोरेज हो सकता है। इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 12+12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है।