क्या आपका बच्चा घर का खाना खाने में करता है नखरे?

अपनाएं ये 4 सिंपल तरीके, करने लगेगा रोज अपनी प्लेट खाली

WD Feature Desk
छोटे बच्चों का शरीर ग्रोइंग फेज में होता है और इसलिए एक व्यस्क व्यक्ति के शरीर की तुलना में उनके शरीर को ज्यादा पोषक तत्व चाहिए होते हैं। अगर बच्चों को पर्याप्त पोषक तत्व न मिल पाएं तो उनकी ग्रोथ पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

आज कल बच्चे खाने में बहुत नखरे करते हैं इसलिए पेरेंट्स को अपने बच्चे के शरीर में पूरा पोषण देने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आपका बच्चा भी घर का खाना खाने में नखरे करता है, तो आप इन सिंपल तरीकों को अपनाकर आप अपने बच्चे को खाना खिला सकते हैं:

बच्चों को वेराइटी फूड खिलाएं:
बच्चे अक्सर घर का खाना खाने में इसलिए नखरे करने लगते हैं, क्योंकि उन्हें वेराइटी पसंद होती है । रोज के मेनू को उनके हिसाब से थोड़ा बदलें। उसकी डाइट में रोज अलग-अलग डिशेस शामिल करते रहें, जिससे वह बोर नहीं होंगें और उन्हें पूरा न्यूट्रिशन भी मिलता रहेगा।
 
सही समय पर ही खिलाएं

यदि आप बच्चों को गलत समय पर खाना खिलएंगें तब भी वे नखरे करेंगें है। कई बार पेरेंट्स काम के चक्कर में या किसी और वजह से बच्चे को समय पर खाना नहीं खिला पाते हैं। ऐसी चीजों का ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरूरी है, क्योंकि अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे को भरपूर पोषण मिलता रहे, तो उसे सही समय पर खाना खिलाते रहें।

बच्चे के साथ जबरदस्ती न करें
कभी भी खाना खिलाने के लिए बच्चे के साथ जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि अगर आप बिना भूख के अपने बच्चे को जबरदस्ती खिला देते हैं, तो सकता है कि बच्चे का खाना खाने से पूरी तरह से मन उतर जाए। इसलिए बच्चे को खाना खिलाने में जबरदस्ती करना गलत हो सकता है।


सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

रात में Wi Fi राउटर बंद करने से क्या होता है? क्या हेल्थ पर पड़ता है कोई असर?

चाणक्य की इन बातों से जानें जीने की कला, अगर सीख ली तो कदमों में होगी दुनिया

क्या महिलाओं को भी होता है स्वप्नदोष, क्या कहते हैं डॉक्टर्स?

1 मिनट से लेकर 1 घंटे तक चलने के हैरान कर देने वाले फायदे, जानिए हर मिनट के साथ आपके शरीर में क्या बदलता है?

ऑपरेशन सिंदूर की कर्नल सोफिया कुरैशी का रानी लक्ष्मीबाई से क्या है कनेक्शन

सभी देखें

नवीनतम

सोते समय म्यूजिक सुनना हो सकता है बेहद खतरनाक, जानिए इससे होने वाले 7 बड़े नुकसान

चाय कॉफी नहीं, रिफ्रेशिंग फील करने के लिए रोज सुबह करें ये 8 काम

क्या आपको भी चीजें याद नहीं रहतीं? हो सकता है ब्रेन फॉग, जानिए इलाज

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को हुआ लिवर ट्यूमर, जानिए कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

नहीं कराना चाहते हैं हेअर ट्रांसप्लांट तो लेजर थेरेपी और पीआरपी भी हैं विकल्प, जानिए प्रक्रिया, खर्च और जरूरी सावधानियां

अगला लेख