मंगल ग्रह मंदिर अमलनेर में अति दुर्लभ देव गाय, जानें क्या है खासियत
विश्वास सजर भील ने भेंट की यह अनोखी गाय
Publish Date: Sat, 17 Jun 2023 (16:41 IST)
Updated Date: Sat, 17 Jun 2023 (16:45 IST)
Shri Mangal Dev Graha Mandir Amalner अमलनेर : अमलनेर स्थिति मंगल ग्रह मंदिर में भक्त अब अति दुर्लभ गाय के दर्शन कर सकेंगे। मंगल ग्रह मंदिर में कई पशु और पक्षियों का निवास है और अब यहां पर गाय माता के दर्शन भी कर सकेंगे। यह गाय एक भक्त ने मंगल ग्रह संस्थान को भेंट की है।
महाराष्ट्र के जलगांव जिले के अमलनेर में भगवान मंगल देव का जागृत स्थान है जहां पर उनका मंदिर बना हुआ है। 17 जून को अति दुर्लभ देवगाय एक भक्त ने श्री मंगलग्रह मंदिर संस्थान को भेंट दी। अब यहां आने वाले हजारों श्रद्धालु इस दुर्लभ गाय के दर्शन कर सकते हैं।
अमलनेर तालुका के लाडगांव निवासी विश्वास सजर भील ने एसएन पाटिल की प्रेरणा से अति दुर्लभ देवगाय मंदिर को भेंट की। इस गाय की विशेषता यह है कि गाय के गले में एक गांठ होती है, जो हर किसी गाय के गले में नहीं होती है। हिंदू धर्म में इस गाय का बहुत महत्व है। भक्तों में ऐसी मान्यता है कि गाय को चारा खिलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
श्री मंगलग्रह मंदिर में आने वाले भक्तों को भी अब गौ दर्शन का लाभ मिलेगा। विश्वास भील ने कई वर्षों तक इस गाय की देखभाल की। परंतु अब इस गाय को भक्तों को भी देखने के इरादे से वे इस गाय को मंदिर में ले आए
और उन्होंने इसे उपहार के रूप में दिया। इस मौके पर उपाध्यक्ष एसएन पाटिल, मंगलग्रह सेवा संस्था के ट्रस्टी अनिल अहिराव मौजूद रहे।
webdunia
Publish Date: Sat, 17 Jun 2023 (16:41 IST)
Updated Date: Sat, 17 Jun 2023 (16:45 IST)