Hanuman Chalisa

अमलनेर के मंगल ग्रह मंदिर में भक्तों को लगाया जाता है मंगल तिलक

Webdunia
मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 (10:48 IST)
Mangal Grah Mandir Amalner : महाराष्ट्र के जिला जलगांव जिले में धुले के पास अमलनेर तहसील में मंगल ग्रह का प्राचीन और जागृत मंदिर है जहां पर प्रति मंगलवार को हजारों की संख्या में भक्त लोग आते हैं। आने वाले भक्तों के लिए यहां पर कई तरह की नि:शुल्क सुविधाएं हैं। दर्शन के लिए कोई वीआईपी व्यवस्था नहीं है।
 
मंदिर में एक ओर जहां नि:शुल्क पार्किंग स्टैंड हैं वहीं जूते चप्पलों का स्टैंड भी नि:शुल्क है। यहां पर भक्तों के लिए फिल्टर किया हुए शुद्ध जल की व्यवस्था कई जगहों पर की गई है। इस शुद्ध जल का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। खास बात यह है कि प्रति मंगलवार को यहां पर नि:शुल्क हेल्थ कैंप भी लगता है।
इसके अलावा आपने देखा होगा कि कई मंदिरों में मंदिर के बाहर या भीतर आपको थाली हाथ में लिए तिलक लगाने वाले लोग मिल जाएंगे, जिसकी थाली में आपको दक्षिणा आदि देना होती है, परंतु मंगल ग्रह में इसी परंपरा को स्वागत परंपरा में बदल दिया है।
 
कई मंदिर क्षेत्र में आपको माथे पर तिलक लगाने वाले मिल जाएंगे जो आपसे 5 या 10 रुपए लेते हैं या आप अपनी स्वेच्छा से उनकी थाली में कुछ पैसा दान करते हो, परंतु मंगल ग्रह मंदिर में हर भक्तों का मंगल तिलक लगाया जाता है जिसका कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। मंदिर सेवकों का कहना है कि हम लोगों की इच्छा के अनुसार लगाते हैं और इसका कोई शुल्क कोई देता भी है तो हम नहीं लेते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सौर आषाढ़ मास 2026: जानिए इसका धार्मिक महत्व और विशेष परंपराएं

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

सभी देखें

धर्म संसार

28 June Birthday: आपको 28 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Jyeshtha Purnima Upay: ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर राशिनुसार करें ये उपाय, मिलेगी शिव और चंद्रदेव की कृपा

Weekly Horoscope 29 June-5 July 2026: जुलाई का पहला हफ्ता इन राशियों के लिए लेकर आ रहा है छप्परफाड़ खुशियां

Vat Savitri Purnima 2026: सुहागिनें नोट कर लें तारीख और शुभ मुहूर्त, इस दिन बरगद पूजा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान!

अगला लेख