Hanuman Chalisa

Amalner : मंगलग्रह मंदिर के गार्डन की क्या है खासियत?

Webdunia
Shri Mangal Dev Graha Mandir Amalner अमलनेर: महाराष्ट्र के जिला जलगांव के पास अमलनेर में श्री मंगल देव ग्रह का प्रसिद्ध और जागृत मंदिर है। देश और दुनियाभर के भक्त यहां पर मंगलदेव के दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां पर किसी भी प्रकार का वीआईपी दर्शन नहीं होता है। इसी के साथ मंदिर परिसर क्षेत्र में मन को मोह लेना वाला सुंदर बगीचा भी है, जहां पर बच्चों के आकर्षक झूले लगे हुए हैं।
 
रोटरी गार्डन के नाम से प्रसिद्ध इस बगीचे में विभिन्न प्रकार के आयुर्वेदिक वृक्ष लगे हुए हैं और व्यवस्थित रूप से विकसित किए गए इस गार्डन में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, फिसलपट्टी और सी-सा झूला भी लगाए गए हैं।
मंगलवार को यह गार्डन दिनभर खुला रहता है और अन्य दिनों में यह शाम 5 बजे से 7 बजे तक ही खुला रहता है। गार्डन में प्रवेश का शुल्क मात्र 5 रुपए है। गार्डन के अंदर ही पानी और भोजन की उचित व्यवस्था की गई है।
 
उल्लेखनीय है कि अमलनेर में मंगल ग्रह का जो मंदिर है वहां पर मंगल देव की बहुत ही प्राचीन और जागृत मूर्ति विराजमान हैं जिनके आसपास पंचमुखी हनुमान और भू-माता की अद्भुत मूर्तियां विराजित हैं।
यहां के मंदिर में हाल ही में करीब 16 वर्षों के बाद मूर्ति का वज्रलेप किया गया था। मंगलवार के दिन मंगल दोष की शांति के लिए यहां पर लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर, करें ये 5 अचूक उपाय, धन, सुख और अच्छी सेहत का मिलेगा आशीर्वाद

गुरु बदलेंगे चाल, शनि के पुष्य नक्षत्र में होगा प्रवेश; 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 3 को लग सकता है झटका

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

सभी देखें

धर्म संसार

18 June Birthday: आपको 18 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 जून 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

12 वर्षों के बाद बृहस्पति का गुरु पुष्य योग के दिन पुष्‍य नक्षत्र में गोचर, तुरंत करें 5 उपाय

प्रद्युम्न चतुर्थी 2026: जानिए व्रत का महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Guru Arjan Dev: कैसे मनाया जाता है गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस?

अगला लेख