Hanuman Chalisa

श्री मंगल ग्रह मंदिर में पर्यावरण के अनुकूल होली पूजा

Webdunia
मंगलवार, 7 मार्च 2023 (11:10 IST)
अमलनेर- Amalner। जलगांव के पास धुले के करीब तहसील अमलनेर में स्थित मंगल देव मंदिर के मंगल ग्रह सेवा संस्थान की ओर से हर साल की तरह इस साल भी यहां पारंपरिक तरीके से होली पूजन और होलिका दहन किया गया। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। महापंडितों की टीम ने यहां पर विधिवत पूजन किया।
 
सामाजिक कार्यकर्ता संतोष राजाराम पाटिल (पानखिडकी) पूजा के हकदार थे। होली पूजा से पहले उन्होंने मंदिर में श्री सत्यनारायण की महापूजा समेत अन्य पूजाएं भी की। करीब ढाई घंटे तक पूरा पूजा-पाठ चलता रहा। पूजा के बाद सभी उपस्थित लोगों को तीर्थ प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर मंगल ग्रह सेवा संस्थान के अध्यक्ष दिगंबर महाले, उपाध्यक्ष एस. एन. पाटिल, संयुक्त सचिव दिलीप बहिराम, सेवकरी आर. जे. पाटिल, राहुल पाटिल, तालुका में आमोद की सरपंच रजनी पाटिल सहित सेवक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। 
 
होली पूजा के बाद संतोष पाटिल और प्रसिद्ध ज्योतिषी उदय पाठक ने श्री मंगल ग्रह मंदिर में सप्तनिक महाआरती की, इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को प्राकृतिक रंग लगाकर होली पूजा का आनंद लिया। मंदिर के पुजारी तुषार दीक्षित, जयेंद्र वैद्य और गणेश जोशी ने समारोह आयोजित कर सभी का आभार प्रकट किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

Weekly Horoscope 1–7 June 2026: 01 से 07 जून तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

अधिकमास की भानु सप्तमी 2026 कब है? जानें तिथि, महत्व, शुभ मुहूर्त और सूर्यदेव को प्रसन्न करने के उपाय

Weekly Numerology Horoscope 1-7 June 2026: साप्ताहिक अंक राशिफल, जानें किस मूलांक की चमकेगी किस्मत?

अधिकमास पूर्णिमा व्रत: शुभ संयोग और मुहूर्त में करें लक्ष्मी नारायण की पूजा, जानिए उपाय

June 2026 Monthly Horoscope: मासिक राशिफल जून 2026: 12 राशियों की भविष्यवाणी, जानें भाग्य, आर्थिक स्थिति और जीवनशैली

अगला लेख