suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मांगलिक दोष की शांति के लिए मंगलग्रह मंदिर में कैसे होता है सामूहिक अभिषेक?

Advertiesment
Amrit Abhishek
Mangal Grah Mandir Amalner : महाराष्ट्र के जलगांव जिले के अमलनेर में स्थित मंगल ग्रह के प्राचीन मंदिर में प्रति मंगलवार को हजारों की संख्या में लोग मंगल देव के दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां पर मंगल दोष की शांति के लिए भोमयाज्ञ अभिषेक, पंचामृत अभिषेक, नित्य प्रभाव श्री मंगलाभिषेक, स्वतंत्र अभिषेक, समूह अभिषेक और हवनात्मक अभिषेक किया जाता है।
 
यदि आपकी कुंडली में मांगलिक दोष है या विवाह कार्य में कोई रुकावट आ रही है तो आप सामूहिक अभिषेक भी करा सकते हैं। आप भूमि, बालू, खेती किसानी, भूमि विवाद, बिल्डर्स, प्रॉपर्टी आदि से संबंधित व्यापार में सफल होना चाहते हैं तो भी आपको यहां पर सामूहिक अभिषेक और पूजा करवाना चाहिए।
 
सामूहिक अभिषेक में आपको मंदिर संस्थान की ओर से ही अभिषेक एवं पूजा की थाली और समग्री दी जाती है। अभिषेक के बाद मंगल यंत्र, प्रसाद, मंगल चालीसा, मंगलदेव का चित्र आदि भी आपको इसी के साथ भेंट कर दिया जाता है।
webdunia
सामूहिक अभिषेक में पहले गणेशजी का अभिषेक और पूजन किया जाता है। उसके बाद मंगल देव का अभिषेक और पूजन कराया जाता है। इस संपूर्ण प्रक्रिया में करीब 1 घंटा लगता है। सामूहिक अभिषेक कराने के लिए आपको काउंटर से रसीद कटवाना होती है या आप चाहें तो ऑनलाइन बुकिंग भी करा सकते हैं क्योंकि सैंकड़ों की संख्या में लोग अभिषेक कराने के लिए आते हैं और वेटिंग रूप में इंतजार करते हैं।
 
यहां पर विद्वान पंडितों की एक टीम यह अभिषेक कराती है। पंडित और विद्वानों की टीम में पंडित प्रसाद भंडारी गुरुजी हैं और प्रमुख पुरोहित केशव पुराणिक हैं। दोनों के ही सानिध्य में पंडितों की टीम पूजा और अभिषेक कराती हैं। तुषार दीक्षित, अतुल दीक्षित, जयेंद्र वैद्य, मंदार कुलकर्णी, अक्षय जोशी, नरेंद्र उपासनी, हेमंत गोसावी आदि के साथ ही वादक अंकुश जोशी और चंद्रकांत जोशी भी शामिल हैं।
webdunia
बाकी के अभिषेक भी पंडितों की एक टीम द्वारा संपन्न कराए जाते हैं। कहते हैं कि यहां पर मंगलवार को आकर की गई मंगल पूजा और अभिषेक से शर्तिया मंगल दोष से मुक्ति मिल जाती है और जातक सुखी वैवाहिक जीवन यापन करता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2 मई 2023: कैसा बीतेगा मंगलवार का दिन, आज क्या होगा खास, पढ़ें 12 राशियों का दैनिक राशिफल