कपिल शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, रेमो, राजपाल यादव और सुगंधा मिश्रा भी निशाने पर

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा, अभिनेत्री सुगंधा मिश्रा, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और राजपाल यादव को पाकिस्तान से ईमेल पर जान से मारने की धमकी मिली है।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 23 जनवरी 2025 (10:07 IST)
Threat to Kapil Sharma : मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा, अभिनेत्री सुगंधा मिश्रा, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और राजपाल यादव को पाकिस्तान से ईमेल पर जान से मारने की धमकी मिली है। 
 
ईमेल में कपिल शर्मा से जुड़े लोग, उनके रिश्तेदार, जनाने वाले आसपास रहने वाले लोगों को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। एक्टर राजपाल यादव, सुगंधा मिश्रा और रेमो डिसूजा को भी धमकी भरा ईमेल मिला तो उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने सेक्शन 351 (3) के तहत केस दर्ज कर लिया है।
 
ईमेल में सभी सितारों से ये भी कहा गया है कि इस मैसेज को सीरियसली लें और इसे गोपनीय रखें। अगर इन सितारों ने ऐसा नहीं किया तो इसके गंभीर परिणाम भी हो सकते हैं, जो उनकी निजी जिंदगी पर असर डाल सकते हैं।
 
बताया जा रहा है कि इन चारों सितारों को विष्णु नाम के आदमी का ईमेल आया है। उसने ईमेल में दावा किया है कि वो सभी सितारों की एक्टिविटी पर नजर बनाए हुए हैं। 8 घंटे में ईमेल का जवाब भी मांगा गया है। ईमेल का IP एड्रेस पाकिस्तान का है।
 
उल्लेखनीय है कि अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में घुसकर एक व्यक्ति ने उन्हें 6 चाकू मारे थे। सैफ को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां ऑपरेशन कर उनके शरीर से 2.5 मीमी चाकू का टुकड़ा निकाला गया। पुलिस ने इस चाकू के 2 अन्य टुकड़े भी बरामद दिए। सैफ अब पूरी तरह ठीक है और अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मेरठ में ममता बनर्जी के पुतला दहन को लेकर हंगामा, महिलाओं ने दारोगा की टोपी उछाली और पुलिस को दिखाई चूड़ियां

एक मंदिर, एक श्मशान... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्‍यों किया यह आह्वान?

सास-दामाद के बाद अब समधन और समधी की Love Story वायरल

Nishikant Dubey पर एक्शन की मांग, अवमानना की कार्रवाई के लिए अटॉर्नी जनरल को चिट्ठी, Supreme Court को लेकर दिया था बयान

कौन हैं दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के दामाद, क्या करते हैं काम और कैसे हुई हर्षिता से मुलाकात

सभी देखें

नवीनतम

नीतीश कुर्सी के लिए बदलते हैं पाला, PM मोदी चला रहे झूठ की फैक्टरी, जानिए किसने लगाया यह आरोप

MP : कूनो के बाद गांधी सागर अभयारण्य में चीते भरने लगे फर्राटे, मुख्यमंत्री ने चीतों को खुले बाड़े में छोड़ा

पाकिस्तान में सरकार की नहर परियोजनाओं का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने हिन्दू मंत्री पर हमला किया

LIVE: CM यादव ने गांधी सागर अभ्यारण्य में 2 चीतों को छोड़ा

मेरठ में ममता बनर्जी के पुतला दहन को लेकर हंगामा, महिलाओं ने दारोगा की टोपी उछाली और पुलिस को दिखाई चूड़ियां

अगला लेख
More