Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 (19:42 IST)
Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 (19:46 IST)
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से दर्दनाक हादसा सामने आया है। पुणे से स्कूल पिकनिक पर गए 8 छात्रों की दिवेआगर बीच पर समुद्र में डूबने से मौत हो गई। पुलिस जानकारी के अनुसार सभी 8 छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
हादसा Diveagar Beach पर हुआ, जो मुंबई से करीब 170 किलोमीटर दूर स्थित है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और संबंधित एजेंसियों ने बचाव अभियान शुरू किया। छात्रों का यह समूह पुणे जिले के आलंदी स्थित एक निजी कोचिंग क्लास से पिकनिक के लिए आया था। इस समूह में कुल 42 छात्र शामिल थे।
मीडिया खबरों के मुताबिक इनमें कुछ छात्र कक्षा 11वीं, जबकि कुछ कक्षा 12वीं के थे। पिकनिक के दौरान समूह के कुछ छात्र समुद्र में तैरने के लिए चले गए। इसी दौरान आठ छात्र वापस किनारे पर नहीं लौट सके।