Biodata Maker

मुंबई में 58 करोड़ की साइबर ठगी, स्टॉक इंवेस्टर दंपत्ति को व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर किया डिजिटल अरेस्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 (10:44 IST)
Mumbai Digital Arrest : मुंबई का एक स्टॉक इंवेस्टर और उसकी पत्नी को कुछ लोगों ने डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 58 करोड़ रुपए की ठगी कर ली गई। इसके लिए व्हाट्सएप वीडियो कॉल का सहारा लिया गया। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
ईडी और सीबीआई अधिकारी बनकर किए गए वीडियो कॉल में दंपत्ति को डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया। उन्होंने फर्जी सरकारी आईडी और दस्तावेज दिखाकर खुद को केंद्रीय एजेंसियों का अधिकारी बताया। ठगों ने कहा कि व्यवसायी पर मनी लॉन्ड्रिंग जांच चल रही है और जांच के लिए पैसे की मांग की।
 
डर की वजह से दंपत्ति ने 19 अगस्त से 8 अक्टूबर के बीच अलग-अलग बैंकों के 18 खातों में 58.13 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। बताया जा रहा है कि उन्होंने हर खाते में करीब 25-25 लाख रुपए जमा किए गए थे।
 
कहा जा रहा है कि 58 करोड़ रुपए की यह ठगी किसी व्यक्ति से जुड़े 'डिजिटल अरेस्ट' साइबर फ्रॉड मामले में सबसे बड़ी ठगी है। महाराष्‍ट्र साइबर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी खातों की पहचान कर रही है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान 47 वर्षीय अब्दुल खुल्ली  55 वर्षिय अर्जुन कडवसारा और 35 वर्षीया जेताराम कडवसारा के रूप में हुई है।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पप्पू यादव को कोर्ट से बड़ा झटका, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला...

गद्दार और कब्र खुदेगी बयान, PM Narendra Modi ने Congress को घेरा तो क्या बोले राहुल गांधी

क्या है SIR की 'लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी' (Logical Discrepancy) और ममता बनर्जी का इस पर विरोध क्यों है?

अमेरिका से ट्रेड डील पर साइन नहीं,पीएम मोदी ने ट्रंप को क्यों दिया धन्वाद: यशवंत सिन्हा

पीएम मोदी पर हमला हो सकता था... मनोज तिवारी का बड़ा दावा, विपक्षी महिला सांसदों पर लगाए गंभीर आरोप

सभी देखें

नवीनतम

भारत-अमेरिका ट्रेड डील फ्रेमवर्क फाइनल: पीएम मोदी बोले—किसान, MSME और स्टार्टअप को बड़ा फायदा

LIVE: ड्राइवरों की हड़ताल, एप-बेस्ड कैब और बाइक टैक्सी के पहिए थमे

क्या अमूल की तरह कामयाबी के झंडे गाड़ेगी सहकारी भारत टैक्सी?

भारत-अमेरिका ट्रेड डील का फ्रेमवर्क तैयार, 25% अतिरिक्त टैरिफ खत्म, व्यापार और रोजगार को मिलेगा बूस्ट

पप्पू यादव को कोर्ट से बड़ा झटका, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला...

अगला लेख