Publish Date: Fri, 17 Oct 2025 (10:44 IST)
Updated Date: Fri, 17 Oct 2025 (10:55 IST)
Mumbai Digital Arrest : मुंबई का एक स्टॉक इंवेस्टर और उसकी पत्नी को कुछ लोगों ने डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 58 करोड़ रुपए की ठगी कर ली गई। इसके लिए व्हाट्सएप वीडियो कॉल का सहारा लिया गया। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
ईडी और सीबीआई अधिकारी बनकर किए गए वीडियो कॉल में दंपत्ति को डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया। उन्होंने फर्जी सरकारी आईडी और दस्तावेज दिखाकर खुद को केंद्रीय एजेंसियों का अधिकारी बताया। ठगों ने कहा कि व्यवसायी पर मनी लॉन्ड्रिंग जांच चल रही है और जांच के लिए पैसे की मांग की।
डर की वजह से दंपत्ति ने 19 अगस्त से 8 अक्टूबर के बीच अलग-अलग बैंकों के 18 खातों में 58.13 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। बताया जा रहा है कि उन्होंने हर खाते में करीब 25-25 लाख रुपए जमा किए गए थे।
कहा जा रहा है कि 58 करोड़ रुपए की यह ठगी किसी व्यक्ति से जुड़े 'डिजिटल अरेस्ट' साइबर फ्रॉड मामले में सबसे बड़ी ठगी है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी खातों की पहचान कर रही है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान 47 वर्षीय अब्दुल खुल्ली 55 वर्षिय अर्जुन कडवसारा और 35 वर्षीया जेताराम कडवसारा के रूप में हुई है।
edited by : Nrapendra Gupta