Hanuman Chalisa

नाराज छगन भुजबल ने की सीएम फडणवीस से मुलाकात, बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 23 दिसंबर 2024 (15:25 IST)
Bhujbal met Fadnavis: महाराष्ट्र में नई महायुति (Mahayuti) सरकार में शामिल नहीं किए जाने से नाराज माने जा रहे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल (Chhagan Bhujbal) ने सोमवार को यहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। भुजबल ने मुलाकात के बाद कहा कि उन्होंने राज्य के राजनीतिक तथा सामाजिक माहौल पर मुख्यमंत्री के साथ विस्तार से चर्चा की।ALSO READ: क्या महाराष्ट्र की राजनीति में फिर होगी ऊथल पुथल, शरद पवार से मिलने क्यों पहुंचे भुजबल?
 
फडणवीस ने दिया भुजबल को आश्वासन : मुख्यमंत्री के मुंबई स्थित 'सागर' बंगले में उनसे करीब आधे घंटे की मुलाकात के दौरान प्रदेश के पूर्व मंत्री भुजबल के साथ उनके भतीजे समीर भुजबल भी थे। छगन भुजबल ने कहा कि फडणवीस ने मुझे बताया कि अन्य पिछड़ा वर्गों ने विधानसभा चुनाव में महायुति की शानदार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और वे इस बात का ख्याल रखेंगे कि ओबीसी समुदाय के हित प्रभावित नहीं हों।
 
फडणवीस 10-12 दिन में कोई फैसला लेंगे : उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने ओबीसी से जुड़े मुद्दों पर विचार के लिए कुछ समय मांगा है। राकांपा नेता ने कहा कि फडणवीस ने कहा कि वे 10-12 दिन में कोई फैसला लेंगे। ओबीसी के नेता मराठा समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (कुनबी) श्रेणी में आरक्षण देने की कार्यकर्ता मनोज जरांगे की मांग के खिलाफ हैं। भुजबल भी इस मांग के मुखर विरोधी हैं।ALSO READ: Maharashtra में विभागों का बंटवारा, CM फडणवीस के पास रहेगा गृह मंत्रालय, जानिए शिंदे और पवार को क्या मिला
 
भाजपा में शामिल होने के बारे में यह कहा : जब भुजबल से पूछा गया कि क्या वे भाजपा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं तो उन्होंने विस्तार से कुछ नहीं बताया लेकिन इतना जरूर कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार में उनकी अनदेखी किए जाने के मुद्दे पर वे अपनी राय पहले ही जता चुके हैं। महाराष्ट्र के कई हिस्सों से आए ओबीसी संगठनों के कुछ प्रतिनिधियों ने रविवार को यहां भुजबल से मुलाकात की थी।
 
नासिक जिले की येवला विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए राकांपा नेता ने शनिवार को नागपुर में संपन्न राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भाग नहीं लिया था। वे सत्र के पहले दिन नासिक चले गए थे। इससे 1 दिन पहले ही महायुति के 39 विधायकों ने नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

West Bengal और Tamil Nadu चुनाव के बाद महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, तेल कंपनियों को रोजाना 1600 करोड़ रुपए का घाटा

COVID वैक्सीन पर Elon Musk का बड़ा दावा, दूसरी डोज के बाद मरने जैसा अनुभव, शेन वॉर्न के बेटे का दावा- कोरोना टीके से पिता की मौत

ट्रंप ने क्यों लिया पोप से पंगा? खुद को 'मसीहा' बताने की इनसाइड स्टोरी

हंगरी में ट्रंप का चहेता, यूरोप का सबसे 'अड़ियल' नेता विक्टर ओर्बन सत्ता से बाहर

क्या भारत में बायोमेट्रिक सिस्टम से होंगे चुनाव? सुप्रीम कोर्ट का केन्द्र और EC को नोटिस

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या राम मंदिर के उप-मंदिरों में दर्शन शुरू, ऑनलाइन पास की मची होड़

अंबेडकर जयंती पर CM योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- बाबा साहब के नाम पर राजनीति करने वालों को जनता जवाब देगी

दिल्ली-उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड को जोड़ने वाले दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का राष्ट्र को समर्पण

मशरूम उत्पादन से 10 लाख तक कमाई, यूपी में संवर रहा है ग्रामीण महिलाओ का जीवन

PM मोदी ने Donald Trump से की 40 मिनट लंबी बातचीत, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

अगला लेख