Hanuman Chalisa

इंदौर में MPPSC के बाहर प्रदर्शन करने वालों पर FIR, कल ही CM यादव से मिले, मांगों पर मिला था आश्‍वासन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 23 दिसंबर 2024 (15:08 IST)
इंदौर में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के बाहर अपनी कई तरह की मांगों के लिए प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। यह तब हुआ है जब हाल ही में अभ्‍यर्थियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्‍यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की थी। अब इंदौर के संयोगितागंज थाने में अभ्यर्थियों के खिलाफ प्रदर्शन करने और भीड़ इकठ्ठा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में उन दो अभ्यर्थियों को भी आरोपी बनाया गया है, जिन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की थी।
ALSO READ: MPPSC छात्रों का आंदोलन जारी, आमरण अनशन पर बैठे अभ्यर्थी, कहा, आश्‍वासन के बजाए धमकी दे रहे अधिकारी
इनके खिलाफ FIR दर्ज : बता दें कि पुलिस ने लोक सेवा आयोग के बाहर प्रदर्शन करने के मामले में कोचिंग संचालकों को भी आरोपी बनाया है। प्रदर्शन करने वाले राधे जाट, रणजीत किशन वंशी, प्रशांत राजावत, गोपाल प्रजापति, अरविन्द भदौरिया, कुलदीप सरकार और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस प्रदर्शन का आयोजन नेशनल एडुकेटेड स्टूडेंट यूनियन के द्वारा किया गया था। एफआईआर दर्ज होने पर नेशनल एडुकेटेड स्टूडेंट यूनियन ने कहा कि, 'MPPSC आंदोलन के आयोजकों व समर्थन करने वाले कोचिंग संचालक एवं Liberary पर FIR होना बहुत निराशाजनक निर्णय लगा, जबकि मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल से स्वयं मुलाकात करके सकारात्मकता दिखाई थी।'

रविवार को ही खत्‍म कराया था प्रदर्शन : बता दें कि बुधवार को एमपीपीएसी परिसर के बाहर छात्रों का यह प्रदर्शन शुरू हुआ था। चार के आंदोलन में छात्र अपनी मांगों पर अडे थे। हालांकि रविवार को इंदौर कलेक्टर ने अभ्यर्थियों का अनशन खत्म कराया था। अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया गया था कि उनकी मांगों को लेकर एक कमेटी बनाई जाएगी जो इस मामले में विचार करेगी। सुबह 4 बजे तक सभी अभ्यर्थी प्रदर्शन समाप्त कर लौट गए थे। इसके बाद जानकारी सामने आई थी कि पांच अभ्यर्थियों का दल मुख्यमंत्री से मिलने के लिए रवाना हो गया है। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद नेशनल एडुकेटेड यूथ यूनियन ने बताया था कि उनकी यह मांगे पूर्ण होने जा रहीं हैं। लेकिन अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात सामने आई है।
ALSO READ: MPPSC छात्रों की CM मोहन यादव से मुलाकात, मांगों के निराकरण के निर्देश, कहा- जल्द जारी होगी भर्ती
क्‍या थे छात्रों के आरोप : छात्रों ने आरोप लगाए थे कि आयोग उनकी मांगें नहीं सुन रहा है। न ही आयोग के चेयरमैन राजेश मेहरा ने उनसे मुलाकात की। छात्रों ने वेबदुनिया को बताया था कि उनसे चर्चा करने के लिए एडीएम रोशन राय और दूसरे अधिकारियों को भेजा गया। उन्‍होंने कहा कि अधिकारी भी उनसे बात करने के बजाए धमका रहे हैं। इससे पहले गुरुवार को दिन में पुलिस प्रदर्शनकारियों का माइक और स्पीकर भी छीन कर ले गई थी। शाम को यूनियन के सदस्य और अभ्यर्थी आयोग के अधिकारियों से भी मिले, लेकिन मांगों को लेकर कोई निराकरण नहीं होने पर अरविंद और राधे जाट आमरण अनशन पर बैठ गए थे।

क्‍या मांगे हैं छात्रों की
87% वाले सभी छात्रों की कॉपी दिखाई जाएगी।
अधिकतम पोस्ट पर भर्ती होगी।
इंटरव्यू के मार्क्स कम होगे एवं बिना पहचान के आयोजित होंगे।
87/13 का शीघ्र निराकरण होगा।
MPPSC में सुधार हेतु एक कमेटी का निर्माण होगा (एक सदस्य छात्रों की ओर से रहेगा, देश के सभी राज्य आयोग के नियमों का परीक्षण करके MPPSC में युक्तियुक्त सुधार किए जाएंगे)
सहायक प्राध्यापक के साक्षात्कार जल्द आयोजित होगे।
सरकार भर्ती प्रक्रिया में सुधार हेतु एक पोर्टल बनाएगी जिसमें छात्रों से सुझाव लिए जाएंगे।
Edited by Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Malda violence मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार, 26 गिरफ्तार लोगों से NIA करेगी पूछताछ

West Bengal चुनाव 2026 : opinion poll में कांटे की टक्कर, क्या ममता बचा पाएंगी गढ़ या खिलेगा कमल?

Missiles vs Memes: ट्रम्प के खिलाफ ईरान की डिजिटल जंग का नया चेहरा, सारी Embassies ने जम कर किया Troll

Triumph Tracker 400 भारत में लॉन्च, अब 350cc इंजन के साथ, कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस का दावा

3 महीने का अल्टीमेटम, नहीं लिया PNG तो कटेगा LPG कनेक्शन, नहीं होगा सिलेंडर का सप्‍लाय

सभी देखें

नवीनतम

अंबेडकर जयंती पर 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट

पाकिस्तान में 'स्मार्ट लॉकडाउन', रात 8 बजे के बाद बाजार बंद, देशभर में सख्ती

कश्मीर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लश्‍कर के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 5 आतंकी गिरफ्तार

अमेरिका में गिरती लोकप्रियता, चुनाव में हार के डर से ट्रंप ने दी ईरान को तबाह करने की धमकी: यशवंत सिन्हा

इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों ने ईरान के सुप्रीम लीडर को दी श्रद्धांजलि, भाजपा पार्षदों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे

अगला लेख