Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Tuesday, 20 May 2025
webdunia

BJP सांसद का दावा, केंद्र के 40000 करोड़ रुपए बचाने के लिए देवेन्द्र फडणवीस को बनाया गया 80 घंटे का CM

Advertiesment
हमें फॉलो करें Devendra Fadnavis
, सोमवार, 2 दिसंबर 2019 (09:21 IST)
मुंबई। भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने देवेन्द्र फडणवीस के महाराष्ट्र के 80 घंटे के मुख्यमंत्री बनने पर बड़ा बयान दिया है। हेगड़े ने दावा किया कि फडणवीस को केंद्र से मिले 40000 करोड़ रुपए का फंड बचाने के लिए मुख्यमंत्री बनाया गया था।
 
हेगड़े ने कहा कि फडणवीस ने जहां से पैसा आया वहां पहुंचा दिया। हेगड़े ने दावा किया यह पैसा केंद्र द्वारा महाराष्ट्र की योजनाओं के लिए दिया गया था और शिवसेना, कांग्रेस, एनसीपी इसका दुरुपयोग कर सकते थे, इसलिए फडणवीस को 80 घंटे का मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने यह नाटक किया।
 
हेगड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास करीब 40 हजार करोड़ की केंद्र की राशि थी। अगर कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना सत्ता में आते तो वे 40 हजार करोड़ का दुरुपयोग करते। यही कारण है कि केंद्र सरकार के इस पैसे को विकास के लिए इस्तेमाल में नहीं लाया जा सके, इसके लिए यह नाटक किया गया।
Devendra Fadnavis
हेगड़े ने कहा कि बहुत पहले से भाजपा की यह योजना थी, इसलिए यह तय किया गया कि एक नाटक होना चाहिए। 

भाजपा नेता ने कन्नड़ भाषा में कहा कि यह पहले ही तय था। जब हमें पता चला कि तीनों पार्टियां सरकार बना रही हैं तो यह नाटक रचने का फैसला किया गया। इसलिए बंदोबस्त किया गया और फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई जिसके बाद 15 घंटों के भीतर फडणवीस ने पैसे को वही पहुंचा दिया जहां उसे जाना चाहिए था और उसे बचा लिया।

उन्होंने कहा कि पूरा पैसा केंद्र सरकार को वापस दे दिया गया वर्ना 'अगले मुख्यमंत्री ने...आप जानते हैं कि क्या किया होता।' (Photo courtesy: Facebook)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोबाइल में धड़ाधड़ खर्च होता है Data, तो जानिए बचाने के आसान 6 तरीके