Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गरबा स्थल पर पति के साथ डांस कर रही सोनम की हार्ट अटैक से मौत, वीडियो वायरल

Advertiesment
हमें फॉलो करें heart attack

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

खरगोन , मंगलवार, 30 सितम्बर 2025 (08:33 IST)
Heart Attack in Garba : नवरात्रि पर गरबों के माध्यम से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना में रमे हैं। गरबा स्थल पर गरबों के साथ ही नाटक, नृत्य समेत कई अन्य कार्यक्रम भी होते हैं। खरगोन जिले में भीकनगांव क्षेत्र के ग्राम पलासी में रविवार रात को गरबा स्थल पर पति के साथ नृत्य कर रही सोनम नामक महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
दुर्गा प्रतिमा के सामने मेर ढोलना सुन... गाने पर डांस कर रही सोनम अचानक गिर गई। पहले लोगों ने समझा कि वह मजाक कर रही है। हालांकि कुछ देर नहीं उठी तो पति ने उसे झुक कर देखा। सोनम के शरीर में कोई हलचल नहीं थी।
 
इस पर गरबा पांडाल में हड़कंप मच गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।  
मृत महिला का नाम सोनम बताया जा रहा है। वह 19 साल वर्ष की थी और कुछ माह पहले ही उसकी शादी पलासी गांव के कृष्ण पाल से हुई थी। बहरहाल ग्रामीणों ने इसे सामान्य मौत मानते हुए सोमवार सुबह महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।

गौरतलब है कि डांस करते हुए हार्टअटैक का देश में यह पहला मामला नहीं है। इसे पहले भी देश में डांस करते हुए हार्टअटैक से कई लोगों की मौत हो चुकी है।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वरिष्‍ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस