sundarkand
✕

विधायक ब्लैकमेल मामले में तीसरा वीडियो जारी

Webdunia
शनिवार, 27 जनवरी 2018 (12:06 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के युवा कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे को ब्लैकमेल करने के मामले में एक आरोपी विक्रमजीत सिंह की ओर से सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करने से इस मामले में नया मोड़ आ गया है।
 
सोशल मीडिया में शनिवार को जारी हुए वीडियो में आरोपी विक्रमजीत सिंह यह बोलता हुआ नजर आ रहा है कि विधायक के इस मामले में भोपाल पुलिस द्वारा गिरफ्तार लड़की के साथ में संपर्क रहे हैं। आरोपी विक्रमजीत सिंह की पुलिस तलाश कर रही है। इस आरोपी के राज्य में भाजपा के अनेक नेताओं के साथ फोटो भी हाल ही में सोशल मीडिया में जारी हुए हैं।
 
हाल ही में विधायक कटारे ने यहां पुलिस को एक आवेदन देकर आरोप लगाया है कि एक लड़की उन्हें झूठे प्रकरण में फसाने की धमकी देकर दो करोड़ रुपयों की मांग कर रही है। इस मामले में विक्रमजीत सिंह नाम का व्यक्ति उसकी मदद कर रहा है। अपराध शाखा ने इस शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया। युवक की अभी तलाश जारी है।
 
इसके पहले लड़की के दो वीडियो भी सोशल मीडिया में जारी हुए हैं। जिसमें वह कुछ आरोप लगा रही है और दूसरे वीडियो में वह माफी मांग रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़की न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।
 
वहीं प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने तीसरा वीडियो जारी होने पर संपूर्ण मामले की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि विधायक के खिलाफ कोई साजिश चल रही है।
 
वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि इस मामले से जुड़े सभी लोगों की फोन कॉल डिटेल्स निकालकर मामले की जांच होना चाहिए। इससे स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी।
 
हेमंत कटारे भिंड जिले के अटेर से विधायक हैं। उनके पिता सत्यदेव कटारे विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। उनके निधन के बाद अटेर से वह विधायक बने हैं। बताया गया है कि हेमंत कटारे का शीघ्र ही विवाह होने वाला है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख