Publish Date: Fri, 26 Jan 2018 (08:48 IST)
Updated Date: Fri, 26 Jan 2018 (15:52 IST)
इंदौर। इंदौर के पूर्व आईजी सुरजीत सिंह का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार शाम साढ़े तीन बजे विजयनगर मुक्तिधाम पर किया जाएगा।
अपनी दबंग कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सुरजीत सिंह ने शहर के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा शाम साढ़े तीन बजे उनके निवास 59 एबी स्कीम 54 विजय नगर इंदौर से निकलकर विजयनगर मुक्तिधाम (सयाजी के पास) जाएगी।
1963 बैच के आईपीएस सिंह को तीन बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वे 1990 से 93 तक आईजी इंदौर जोन रहे।