महिलाओं की स्थिति पर क्रांति सर्वेक्षण, उषा ठाकुर ने किया पुस्तक का विमोचन

Webdunia
बुधवार, 15 दिसंबर 2021 (20:22 IST)
इंदौर। मालवा प्रांत के विविध महिला संगठनों द्वारा मालवा प्रांत की महिलाओं की स्थिति पर किए अध्ययन व सर्वेक्षण के निष्कर्ष को लेकर क्रांति सर्वेक्षण पुस्तिका का विमोचन सुश्री उषा ठाकुर, मंत्री मप्र शासन के करकमलों से हुआ। यह सर्वेक्षण देशभर की 6 हजार प्रशिक्षित महिला कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

महिला समन्वय, मालवा प्रांत के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दृष्टि स्त्री अध्ययन प्रबोधन केंद्र, पुणे की सचिव डॉक्टर अंजलि देशपांडे ने कहा कि देशभर में 70 हजार से अधिक महिलाओं का सर्वेक्षण किया गया। महिलाओं से 3 विषयों पर प्रश्न पूछे गए, जो शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार से संबंधित थे।

देशभर के पांच क्षेत्रों एवं सभी प्रांतों में सर्वेक्षण किया गया तथा साथ ही विभिन्न संगठनों ने एवं प्रांतों की महिला समन्वय टोली के द्वारा 25 अन्य विषयों को लेकर भी सर्वेक्षण हुआ। यह सर्वेक्षण देशभर की 6000 प्रशिक्षित महिला कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

सर्वेक्षण से ज्ञात हुआ कि पिछली जनगणना की तुलना में  महिलाओं की शिक्षा की स्थिति में सुधार हुआ है। स्वास्थ्य के विषय में पूर्व में महिलाओं में एनीमिया अधिक मात्रा में था, परंतु वर्तमान में आर्थराइटिस सबसे अधिक प्रतिशत में है।

मध्य क्षेत्र की महिला समन्वय, संयोजिका सुश्री शोभा पैठणकर ने बताया कि मध्य प्रदेश के 41 जिलों में 3614 महिलाओं से प्रत्यक्ष भेंटकर उनकी जानकारी प्राप्त की गई।

मालवा प्रांत के आठ स्थानों पर यह सर्वेक्षण महिला संबंधी कुरीतियों के विषय पर किया गया, जिसमें ज्ञात हुआ कि दहेज प्रथा तथा बाल विवाह सबसे अधिक व गंभीर समस्या है। वहीं डायन प्रथा 14 प्रतिशत वनवासी जिलों में है तथा पर्दा प्रथा घरों तक सीमित है।

कार्यक्रम का संचालन सुश्री किरण शर्मा ने किया तथा आभार सुश्री अनघा साठे ने माना। इस अवसर पर विशेष रूप से आरएसएस के मालवा प्रांत सह संपर्क प्रमुख श्रीनाथ गुप्ता उपस्थित थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा, PM नरेन्द्र मोदी के देश के नाम संबोधन की 15 बड़ी बातें

बलूच नेता जीयंद ने पाकिस्‍तान पर साधा निशाना, बोले- उसके हाथ खून से रंगे हुए हैं, भारत से भाईचारे की हर बात एक धोखा

डोनाल्ड ट्रंप का दावा, भारत-पाक के बीच मैंने करवाया सीजफायर, परमाणु युद्ध की थी आशंका

अमेरिकी मध्‍यस्‍थता पर शरद पवार ने उठाए सवाल, बोले- मोदी सरकार स्पष्ट करे क्यों दी अनुमति

सीबीएसई 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर digilocker पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब घोषित होंगे नतीजे

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा निर्बाध जारी, हेली सेवाओं का भी हो रहा संचालन

अमेरिका चीन ट्रेड डील के बाद बड़ा फैसला, अमेरिका पर भारत भी लगाएगा टैरिफ

नवनीत राणा को पाकिस्तानी नंबरों से मिली धमकी, न सिंदूर बचेगा, ना सिंदूर लागाने वाली

हाफिज अब्दुल रऊफ ने की थी ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों की जनाजे की अगुवाई, क्या है उसका अमेरिकी कनेक्शन?

हमारे सभी सैन्य अड्डे, प्रणालियां पूरी तरह चालू हैं : भारतीय वायुसेना

अगला लेख